अपठित काव्यांश
(CBSE २०१२-२०१३) दिए गए काव्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनिए -
ओ वसुधा के रहने वालों ! रहो सर्वदा प्यार से ||
नाम अलग है देश-देश के, पर वसुंधरा एक है |
फल - फूलों के रूप अलग पर भूमि उर्वरा एक है |
धरा बाँट कर हृदय न बाँटो, दू रहो संहार से ||
कभी न सोचो तुम अनाथ, एकाकी या निष्प्राण रे |
बूँद-बूँद करती है मिलकर, सागर का निर्माण रे |
लहर - लहर देती सन्देश यह, दूर क्षितिज के पर से ||
धर्म वही है जो करता है मानव का उद्धार रे |
धर्म नहीं वह जो की डाल दे, दिल में एक दरार रे |
करो न दूषित आँगन मन का, नफरत की दीवार से ||

प्र१: धरती पुकार कर क्या कह रही है ?
(क) सबके बारे में जानो |
(ख) मेरी बात सुन लिया करो
(ग) सबकी खबर जान लिया करो
(घ) सदा रहो प्यार से
प्र२: धरती को बाँटने के बाद अब मनुष्य किसे बाँटने का प्रयास कर रहा है ?