Showing posts with label class8-hindi. Show all posts
Showing posts with label class8-hindi. Show all posts

Saturday 13 April 2013

CBSE Class 6/7/8 - Hindi - औपचारिक पत्र

औपचारिक पत्र 

१)  अवकाश प्राप्ति हेतु प्रधानाचार्य जी को पत्र लिखें |

सेवा में
प्रधानाचार्य जी/प्रधानाचार्या जी
क.ख.ग. विद्यालय
महोदय/महोदया,

विषय - अवकाश प्राप्ति हेतु|

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा ---- की छात्रा/छात्र हूँ | कल विद्यालय से लौटते समय तेज़ बारिश में भीगने के कारण मुझे तेज़ ज्वर हो गया है | अतः मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ | कृपया मुझे तीन दिन (दिनांक ११-४-१३ से १३-४-१३ ) का अवकाश प्रदान करें | आपकी अति कृपा होगी |

धन्यवाद|

आपकी आज्ञाकारी शिष्या/आपका आज्ञाकारी शिष्य,
कक्षा ------
अनुक्रमांक(roll no.)-----
दिनांक --------



Friday 8 March 2013

CBSE Class 9 - Hindi - अपठित काव्यांश -2

अपठित काव्यांश

(CBSE २०१२-२०१३) दिए गए काव्यांश  को पढकर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनिए -

ओ वसुधा के रहने वालों ! रहो सर्वदा प्यार से ||
नाम अलग है देश-देश के, पर वसुंधरा एक है |
फल - फूलों के रूप अलग पर भूमि उर्वरा एक है |
धरा बाँट कर हृदय न बाँटो, दू रहो संहार से ||
कभी न सोचो तुम अनाथ, एकाकी या निष्प्राण रे |
बूँद-बूँद करती है मिलकर, सागर का निर्माण रे |
लहर - लहर देती सन्देश यह, दूर क्षितिज के पर से ||
धर्म वही है जो करता है मानव का उद्धार रे |
धर्म नहीं वह जो की डाल दे, दिल में एक दरार रे |
करो न दूषित आँगन मन का, नफरत की दीवार से ||

प्र१: धरती पुकार कर क्या कह रही है ?

(क) सबके बारे में जानो |
(ख) मेरी बात सुन लिया करो
(ग) सबकी खबर जान लिया करो
(घ) सदा रहो प्यार से

प्र२: धरती को बाँटने के बाद अब मनुष्य किसे बाँटने का प्रयास कर रहा है ?

Monday 17 December 2012

CBSE Class 9 - हिंदी (ब) - मुहावरे

मुहावरे 

a. खाला जी का घर                    b. नाकों चने चबाना                   c.  आँखों का तारा होना 
d. लकीर पीटना               e. नाक में दम करना                  f.  चार चाँद लगाना 
g. एड़ी चोटी का जोर लगाना        h. छाती पर सांप लोटना                i.  नौ दो ग्यारा होना 
j. सूखकर कांटा होना                  k. घी के दिए जलाना                  l. दर दर भटकना  
m. जले पर नमक छिकना        n.  मन्त्र मुग्ध होना                    o. घुटने टेक देना 
p. घी के दिए जलाना                 q. छक्के छुड़ा देना                      r. आँखे पथरा जाना 
s. ईंट से ईंट बजाना                  t. धूल झोंकना 
उपरलिखित मुहावरों द्वारा वाक्य पूर्ति कीजिये:

1. बीमार आशा को जब में देखने गयी तो उसका शरीर ______________________ हो गया था ।
2. जबसे उसकी नौकरी छूटी है वह _______________ रही है ।

Sunday 9 December 2012

CBSE Class 8/9/10 - Hindi - अनुच्छेद - पुस्तकें एवं कंप्यूटर - किसका वर्चस्व

पुस्तकें एवं कंप्यूटर - किसका वर्चस्व ?
(अनुच्छेद) 

श्रमार्जन जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है । यह ज्ञान हम विभिन्न इन्द्रियों द्वारा भिन्न - भिन्न स्त्रोतों से प्राप्त करते हैं ।  

परन्तु पुस्तकें प्राचीन कल से ज्ञान अर्जन का एक सार्थक साधन रही हैं । पुस्तकों द्वारा हम वह समय जो हमने देखा नहीं, सुना नहीं परन्तु उपरोक्त का सम्पूर्ण ज्ञान हम प्राप्त कर सकते हैं । 

जैसे - जैसे मनुष्य का बौद्धिक विकास हुआ वैसे -2 तकनीकी विकास ने करवट ली । और उसने सम्पूर्ण विश्व को एक मुट्ठी में सिकोड़ लिया । इसीका विश्वव्यापी उदहारण है - कम्प्यूटर । कंप्यूटर पर घर बैठे ही हमें विश्वदर्शन हो जाता है  और इतना ही नहीं हमें विश्व की घटनायों से जोड़ भी सकता है ।

Friday 23 November 2012

CBSE Class 10 - हिंदी -ब - समास विग्रह (Hindi-B)

 समास (Compound Words)


प्र: (सीबीएसई 2011/2012): निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह एवं समास का नाम लिखिए
        1. चरणकमल          2. चिड़ीमार            3. आजन्म          4. परलोकगमन
        5. हवन सामग्री        6. पुस्तकालय        7. घनश्याम        8. यथामत
        9. हथकड़ी              10. महादेव 


उत्तर:

Wednesday 14 November 2012

CBSE Class 9 - Hindi - अपठित काव्यांश -1

अपठित काव्यांश अपठित काव्यांश


(CBSE 2010) दिए गए काव्यांश  को पढकर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनिए -

वह तोडती पत्थर ।
देखा मैंने इलाहाबाद के पथ पर,
वह तोडती पत्थर ।
कोई न छायादार
पेड वह जिसके तले बैठी स्वीकार,
श्याम तन, भर बँधा यौवन,
नत नयन, प्रिय कर्म रत मन ।
गुरु हथौडा हाथ।
करती बार-बार प्रहार 
सामने तरु मालिका, अट्टालिका प्राकार
चढ रही थी धूप,
गर्मियों के दिन

Wednesday 31 October 2012

CBSE Class 9 - Hindi Antonyms Quiz (विलोम शब्द प्रश्नोत्तरी)

विलोम/विपरीतार्थक शब्द प्रश्नोत्तरी
Hindi Antonyms Quiz (विलोम शब्द प्रश्नोत्तरी)
(Antonyms Quiz)

प्र१(CBSE 2011):'निराकार' शब्द का विलोम है

(क) आकार
(ख) साकार
(ग) प्रकार
(घ) विकार

Wednesday 17 October 2012

CBSE Class 9 पर्यायवाची (Hindi Synonyms Quiz)

पर्यायवाची (Synonyms)
hindi vyakaran

प्र१(CBSE 2011): इनमें से 'पंडित' शब्द का  पर्यायवाची  है -
(क) ज्ञानी 
(ख) अध्यापक 
(ग) गुरु 
(घ) स्वामी 

Sunday 7 October 2012

CTET/Class 9/Class 10 Hindi Paper (अपठित बोध)

 अपठित बोध
(unseen passage)
अपठित बोध
नाव
निर्देश: कविता की पंक्तियाँ पढ़ कर निम्मलिखित प्रशनों में सबसे उच्चित विकल्प चुनिए |

नदी के उस पार जाने को
मेरा बहुत मन करता है माँ;
वहाँ कतार में
बंधी है नावें बांस की खूँटियों  से |

Tuesday 25 October 2011

कुछ महत्तवपूर्ण मुहावरे (Hindi Proverbs Quiz)

कुछ महत्तवपूर्ण  मुहावरे
१.   अंक में लेना
क) गले लगाना
ख) वात्सल्य प्रेम प्रदर्शित करना           
ग) प्रेम प्रदर्शित करना
घ) गोद लेना

२.  अंग अंग ढीला होना 
क) शिथिल कर देना
ख) बहुत मारना
ग) मालिश करना
घ) सताना

३.अंग अंग मुसकाना
क) अत्यंत प्रसन्न  होना
ख) भाव विभोर होना
ग) हाव भाव प्रकट करना
घ) व्यायाम करना

४.अंग न लगना
क)खाने पीने का असर न होना 
ख) परिश्रम न करना
ग) अत्यन्त  भोजन करना
घ)पकड़ा  न जाना 

५.अंगारे उगलना
क) क्रोध में आकर कठोर शब्द कहना
ख) आग फेंकना
ग) लाल पीला होना
घ)उतावली करना

६. अंगारों पर लेटना
क) बहुत परेशान होना
ख) दुखी होना
ग) चिंता करना
घ) उतावली करना

७. अंगुली उठाना
क) निन्दित होना
ख) हानि पहुँचाना
ग) बुराई करना
घ) संकेत करना

८. अंगुली पर नाचना
क) वश में रखना
ख) इशारा करना
ग) बहुत काम करना
घ) संत्रास देना

९. अंगूठा दिखाना
क) मौके पर काम न करना
ख) चिढ़ाना
ग) बेबस करना
घ) परेशान करना

१०. आंचल पसारना
क) भीख माँगना
ख) रक्षा की याचना करना
ग) बहुत रोना
घ) विनत हो जाना

११. अंतडियो  में बल पड़ना
क) बहुत रोना
ख) बहुत हँसना
ग) बीमार होना
घ) दौड़ धूप करना

१२. अंत करना  
क) मार डालना
ख) समाप्त करना
ग) छोड़ देना
घ) कहीं भेज देना

१३. अँधा क्या चाहे दो आँखें
क) आवश्यक वस्तु की प्राप्ति
ख) आगे आना
ग) मुराद पूरी होना
घ) पशेमान होना

१४. अँधा बन जाना
क) टाल देना
ख) अनजान बन जाना
ग) धोखे में आ जाना
घ) लालायित होना

१५. अंधेर नगरी चौपट राजा 
क) अव्यवस्था होना
ख) किसी की बात न सुनना
ग) किसी राजा की कहानी
घ) बेपरवाह होना

१६. अक्ल का दुश्मन 

क) बेवकूफ
ख) महा मूर्ख
ग) पागल
घ) बुद्धिहीन

१७. अक्ल चरने जाना 
क) बुद्धि से काम न करना
ख) बाहर घूमने जाना 
ग) हाज़िर जवाब होना
घ) आमोद प्रमोद करना

१८. अक्ल बड़ी या भैंस 
क) शक्ति संपन्न ही मात्र होते हैं
ख) सशक्त शरीर में ही बुद्धि का निवास नहीं होता
ग) भैंस और अक्ल का क्या मुकाबला
घ) अक्लमंद ही बड़े होते हैं भैंस  नहीं

१९. अखाड़ा  मारना
क) हरा देना
ख) विजय प्राप्त करना
ग) कुश्ती लड़ना 
घ) परेशान करना

२०.  अग्नि /आग  में घी डालना 
क) क्रोध बढ़ाना
ख) हवन करना 
ग) उद्विग्न करना
घ) प्रज्ज्वलित करना

२१. अच्छे दिन देखना 
क) सुख पूर्वक यात्रा करना
ख) तीर्थ दर्शन करना
ग) सुख सुविधा से जीवन यापन करना
घ) शुभ मुहूर्त में उठना

२२.अठखेलियाँ  करना 
क) दिल्लगी करना
ख) मज़े में रहना
ग) खेल खेलना
घ) हँसना