Showing posts with label class10-hindi. Show all posts
Showing posts with label class10-hindi. Show all posts

Sunday 26 July 2020

हिंदी व्याकरण - समूहवाची शब्द - अभ्यास पत्र (Hindi Grammar Samuhvachi Shabd Collective Nouns - Worksheet) (#eduvictors)(#hindigrammar)(#cbse)

समूहवाची शब्द 

हिंदी व्याकरण - अभ्यास पत्र

हिंदी व्याकरण  - समूहवाची शब्द - अभ्यास पत्र (Hindi Grammar Samuhvachi Shabd Collective Nouns - Worksheet)  (#eduvictors)(#hindigrammar)(#cbse)


समूहवाची शब्द समुदाय तथा समूह को दर्शाते हैं।
उदाहरण-  अंगूर का गुच्छा
गुच्छा एक समूहवाचक संज्ञा है |

उदाहरण: भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड,  सेना, आदि


प्रश्न: निम्नलिखित रिक्त स्थानों को समूहवाची शब्दों द्वारा भरिये | 

१. धागों की ________

२. मजदूरों की _________

३. पर्वतों की __________

४. सेना की _________

५. ज्ञान का _________

Sunday 22 March 2020

सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० - रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण (CBSE Class 10 Hindi B - Vakya Rupantaran) (#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० -
रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण

 सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० - रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण (CBSE Class 10 Hindi B - Vakya Rupantaran) (#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

ब साधारण वाक्य या सरल वाक्य को मिश्र या संयुक्त वाक्य में, संयुक्त वाक्य को मिश्र वाक्य या सरल वाक्य में तथा मिश्र वाक्य को सरल या संयुक्त वाक्य में बदलना ही रचना की द्रष्टि से वाक्य रूपांतरण कहलाता है| 

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में रूपांतरण:

साधारण से संयुक्त वाक्य बनाने के लिए उसे दो भागों में बॉटकर 'किंत', 'परंत', “अथवा', “लेकिन' इसलिए “और' योजकों दुवारा जोड़ दिया जाता है| 

प्रश्न: निम्नलिखित सरल वाक्यों को संयुंक्त वाक्यों में बदलिए| 
१. आप चाय, कॉफी में से क्या लेंगे?

Thursday 27 February 2020

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी ( प्रश्न पत्र-3) Solved Sample Question Paper (Set-3) (2019-20)(#eduvictors)(#cbseClass10QuestionPapers)

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी ( प्रश्न पत्र-3)
 
Solved Sample Question Paper (Set-3) 

 (2019-20) 

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी ( प्रश्न पत्र-3)  Solved Sample Question Paper (Set-3)   (2019-20)(#eduvictors)(#cbseClass10QuestionPapers)

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।
विषय के बारे में अपने ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

अध्ययन के लिए आप निम्नलिखित मदद गाइड का उल्लेख कर सकते हैं:


Thursday 9 January 2020

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी ( बोर्ड पूर्व प्रश्न पत्र-२ ) Pre Board Sample Question Paper (Set-1) (2019-20)

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी ( बोर्ड पूर्व प्रश्न पत्र-२)
 Pre-Board Sample Question Paper (Set-2)
 (2019-20) 

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी ( बोर्ड पूर्व  प्रश्न पत्र-२  )  Pre Board Sample Question Paper (Set-1)  (2019-20)

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।
विषय के बारे में अपने ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

अध्ययन के लिए आप निम्नलिखित मदद गाइड का उल्लेख कर सकते हैं:


Thursday 27 June 2019

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी (प्रश्न पत्र-२ ) Term-I Sample Question Paper (Set-2) (2019-20) (#class10Hindi)(#eduvictors)

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी (प्रश्न पत्र-२  )
 Term-I Sample Question Paper (Set-2)
 (2019-20) 

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी (प्रश्न पत्र-२  )  Term-I Sample Question Paper (Set-2)  (2019-20) (#class10Hindi)(#eduvictors)

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।
विषय के बारे में अपने ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

अध्ययन के लिए आप निम्नलिखित मदद गाइड का उल्लेख कर सकते हैं:


Friday 21 June 2019

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी (प्रश्न पत्र ) Term-I Sample Question Paper (Set-1) (2019-20) (#cbsepapers)(#eduvictors)

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी (प्रश्न पत्र )
 Term-I Sample Question Paper (Set-1)
 (2019-20) 

CBSE Class 10 - Hindi हिंदी (प्रश्न पत्र )  Term-I Sample Question Paper (Set-1)  (2019-20) (#cbsepapers)(#eduvictors)

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।
विषय के बारे में अपने ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

अध्ययन के लिए आप निम्नलिखित मदद गाइड का उल्लेख कर सकते हैं:


Saturday 1 June 2019

CBSE Class 9/10 Hindi (B) - Unseen Passage - 3 कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - 3 (#cbsenotes)(#eduvictors)

कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - 3


CBSE Class 9/10 Hindi (B) - Unseen Passage - 3 कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - 3 (#cbsenotes)(#eduvictors)

अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :


देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सादगी और ईमानदारी के लिए शुरु से विख्यात थे। स्वतंत्रता आदोलन के दौरान गाँधीजी ने उन्ह मीडिया प्रभारी बनाया। कांग्रेस की गतिविधियों की कौन सी खबर प्रकाशित होनी है कौन सी नहीं इसका निर्णय राजेंद्र बावू को करना होता था। वह अखवार में खबरें भी खुद ही पहुँचाते थे। एक बार वह इलाहाबाद के लीडर प्रेस गए। उस समय लीडर प्रेस के संपादक सी॰ वाई. चिंतामणि थे। उनकी राजेंद्र बाबू से गहरी दोस्ती थी। जब राजेंद्र बाबू प्रेस पहुंचे तो गेट पर बैठे चपरासी ने कहा, 'इस समय आप उनसे नहीं मिल सकते। उनके पास कई नेता बैठे हुए हैं। आपको इतज्ञार करना पडेगा।' राजेंद्र बाबू ने अपना कार्ड उसे देते हुए, कहा, 'ठीक है, यह उनें दे दो। जब वह खाली हो जाएँ तो वह मुझे बुला लेगें।

Sunday 12 May 2019

CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - Part -2 - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश - २ (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - २


CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - Part -2 - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश  - २ (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

संसार के सभी धरम धर्मों में एक बात समान है, वह है प्रार्थना, ईश्वर भक्ति। प्रार्थना द्वारा हम अपने हदय के भाव प्रभु के सम्मुख रखते हैं और कुछ न कुछ उस शक्तिमान से माँगते हैं। जब हमें मार्ग नहीं सूझता तो हम प्रार्थना करते है। प्रार्थना का फल उत्तम हो, इसके लिए हम अपने अंदर उत्तम विचार और एकाग्र मन उत्पन्न करने होते हैं, क्योंकि विचार ही मनुष्य को पीड़ा पहुँचाते हैं या उससे मुक्त करते है। हमारे विचार ही हमे ऊँचाई तक ले जाते हैं या फिर खाई में फ़ेंक देते हैं। यह मन ही हमारे लिए दुःख लाता है और यही आनंद की ओर ले जाता है। यजुर्वेद के एक मंत्र के अनुसार यह मन सदा ही प्रबल और चंचल है। यह जड़ होते हुए भी सोते - जागते कभी भी चैन नहीं लेता। जितनी देर हम जागते रहते है, उतनी देर यह कुछ न कुछ सोचता हुआ भटकता रहता है। अव प्रश्न यह उठता है कि मन जो अत्यंत गतिशील है, उसको स्थिर और वश में कैसे किया जाए। मन को वश मे करने का यह तात्पर्य नहीं कि यह गतिहीन हो जाए और यह गतिहीन हो ही नहीं सकता। जिस प्रकार अग्नि का धर्म ऊष्ण है उस परकार चंचलता मन का धर्म है|

Thursday 9 May 2019

CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)


कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश


CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश  (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

समस्याएँ वस्तुत: जीवन का पर्याय हैं। यदि समस्याएँ न हों, तो आदमी प्राय: अपने को निष्क्रिय समझने लगेगा। ये समस्याएँ वस्तुत: जीवन की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। समस्या को सुलझाते समय, उसका समाधान करते समय व्यक्ति का तत्व उभरकर आता है। धर्म, दर्शन, ज्ञान मनोविज्ञान इन्हीं प्रयत्नों की देन हैं। पुराणों में अनेक कथाएँ यह शिक्षा देती हैं कि मनुष्य जीवन की हर स्थिति में जीना सीखे व समस्या उत्पन्न होने पर उसके समाधान के उपाय सोचे। जो व्यक्ति जितना उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य करेगा, उतना ही उसके समक्ष समस्याएँ आएँगी और उनके परिपेक्ष्य में ही उसकी महानता का निर्धारण किया जाएगा। दो महत्वपूर्ण तथ्य स्मरणीय हैं - प्रत्येक समस्या अपने साथ संघर्ष लेकर आती है। प्रत्येक संघर्ष के गर्भ में विजय निहित रहती है। समस्त ग्रंथों और महापुरुषों के अनुभवों का निष्कर्ष यह है कि संघर्ष से डरना अथवा उससे विमुख होना लौकिक व पारलौकिक सभी दृष्टियों से अहितकर है, मानव-धर्म के प्रतिकूल है और अपने विकास को अनावश्यक रूप से बाधित करना है।

(क) 'समस्याएँ वस्तुत: जीवन का पर्याय हैं' का तात्पर्य है :

Tuesday 22 January 2019

CBSE Class 10 - Hindi (हिंदी) Pre-Board Sample Question Paper (2018-19) (Set-3)(#cbsenotes)(#eduvictors)

CBSE Class 10 - Hindi (हिंदी)
 Pre-Board Sample Question Paper (2018-19) (Set-3)

CBSE Class 10 - Hindi (हिंदी)  Pre-Board Sample Question Paper (2018-19) (Set-3)(#cbsenotes)(#eduvictors)

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।

विषय के बारे में आपके ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक नमूना प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

Sunday 13 January 2019

CBSE Class 10 - Hindi (हिंदी) Pre-Board Sample Question Paper (2018-19) (Set-2)(#cbsepapers)(#eduvictors)

CBSE Class 10 - Hindi (हिंदी)
 Pre-Board Sample Question Paper (2018-19) (Set-2)

CBSE Class 10 - Science  Pre-Board Sample Question Paper (2018-19) (Set-2)(#cbsepapers)(#eduvictors)(#class10Science)

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।

विषय के बारे में आपके ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक नमूना प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

Friday 23 November 2018

CBSE Class 10 - All Subjects Sample Question Papers (2018-19) (#cbsepapers)(#eduvictors)

CBSE Class 10 -
 Sample Question Papers (2018-19)

All Subjects

CBSE Class 10 - All Subjects Sample Question Papers (2018-19) (#cbsepapers)(#eduvictors)

The Central Board of Secondary Education (CBSE) conducts Class 10 Board examinations every year in March. All examination questions depend on this prospectus so students should know about any updates that are made by NCERT. For the examinations, students can likewise download the CBSE board test papers for class 10 free PDF download and work on taking care of issues with us.

By solving the CBSE test papers for class 10, candidates will figure out how to distinguish question paper examples and patterns, answer necessities, kinds of trap questions and the sky is the limit from there. Students are urged to endeavor test question papers inside the predefined time limit. The papers empower them  to find the correct technique and answers for ordinarily made questions. They are urged to solve the problems within the recommended time with the goal that they may assess their regions of solidarity and focus on those they are feeble in.

To endeavor board exam understudies require a great deal of training as ridicule tests and test papers that will plan and empower them to compose the Class 10 CBSE Board Examination with certainty. Since it is the main board exam a kid shows up for there is frequently a great deal of fear included. Explaining these example papers supports certainty and mitigates the dread of board examinations that a great deal of students have.

Here are sample question papers on various subjects for class 10 (session: 2018-19) along with answers and marking schemes:


Monday 30 April 2018

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोकोक्तियां (Proverbs)

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी  - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोगों द्वारा कही गई प्रसिद्ध बात कहावत बन जाती है | इन्हें लोकोक्ति भी कहते हैं|
इन का अर्थ शाब्दिक ना होकर और ही संकेत करता है| वास्तव में किसी मान्यता, आस्था या अनुभव आदि की अभिव्यक्ति होती है| मुहावरे का प्रयोग तो वाक्यांश के रूप में होता है, परंतु लोकोक्ति का प्रयोग वाक्य के अंत में स्वतंत्र रूप से होता है|
स्वतंत्र रूप में प्रयोग होने वाली और लोगों द्वारा कही गई बात लोकोक्ति कहलाती है|


कुछ लोकोक्तियों उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग
१. अंत भला तो सब भला
    अच्छे का परिणाम अच्छा होता है|
    हरि ने अपने माता-पिता की बहुत सेवा की| अब उसका बेटा उसकी सेवा करता है| कहते हैं अंत भला तो सब भला|

२. अंधा क्या चाहे दो आंखें
    बिना प्रयास के मनचाही वस्तु का मिल जाना|
    वैभव के ऑफिस जाने के लिए गाड़ी आने लगी| इससे वह खुश है, अंधा क्या चाहे दो आंखें|

Monday 6 November 2017

CBSE Class 10 - Hindi - अशुद्ध् वाक्यों का शोधन (Correct errors in Hindi Sentences) (#eduvictors)(#cbseNotes)

अशुद्ध् वाक्यों का शोधन

CBSE Class 10 - Hindi - अशुद्ध् वाक्यों का शोधन (Correct errors in Hindi Sentences) (#eduvictors)(#cbseNotes)

निम्नलिखित अशुद्ध  वाक्यों कों शुद्ध करके लिखिए |


१. हम यहाँ सकुशल  कुशलपूर्वक से हैं।

२. सेब स्वास्थ्यपूर्ण फल है।

३. हम तो तुम्हें मना कर दिया है।

४. तुमके यह क्या करा?

Friday 3 November 2017

CBSE Class 10 Hindi(B) - टोपी शुक्ला - प्रश्नोत्तर (#cbseNotes)(#eduvictors)(#class10HindiB)

टोपी शुक्ला - प्रश्नोत्तर

CBSE Class 10 Hindi(B) - टोपी शुक्ला - प्रश्नोत्तर (#cbseNotes)
Buy Book from Amazon

प्रश्न 1: इफ़्फ़न टोपी शुक्ला की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा किस तरह से है?

उत्तर: टोपी शुक्ला कहानी का ताना-बाना दो दोस्तों की दोस्ती एवं उनकी पारिवारिक स्थितियों को ध्यान में रखकर बुना गया है। इफ़्फ़न टोपी का अभिन्न मित्रा है। उसके बिना यह कहानी अध्ूरी है। कहानी में स्थान-स्थान पर उसका तथा उसके परिवार का ज़िक्र आता है। उसके बिना इसकी रचना नहीं हो सकती थी। भिन्न-भिन्न धर्मों के होने के बावजूद दोनों में घनिष्ठ मित्राता थी।


Wednesday 16 August 2017

CBSE Class 10 - Hindi (B) - मीरा के पद (भावार्थ और प्रश्नोत्तरी) (#cbseNotes)

मीरा के पद 

CBSE Class 10 - Hindi (B) - मीरा के पद (भावार्थ और प्रश्नोत्तरी) (#cbseNotes)

भावार्थ

हरि आप हरो जन री भीर।
द्रोपदी री लाज राखी, आप बढायो चीर।
भगत कारण रूप नरहरि , धरयो आप सरीर।
बूढतो गजराज राख्यो , काटी कुण्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर , हरो म्हारी भीर।

भावार्थ – इस पद में मीराबाई अपने प्रिय भगवान श्रीकृष्ण से विनती करते हुए कहतीं हैं कि हे प्रभु अब आप ही अपने भक्तों की पीड़ा हरें। जिस तरह आपने अपमानित द्रोपदी की लाज उसे चीर प्रदान करके बचाई थी जब दु:शासन ने उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया था। अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह रूप धारण किया था। आपने ही डुबते हुए हाथी की रक्षा की थी और उसे मगरमच्छ के मुँह से बचाया था। इस प्रकार आपने उस हाथी की पीड़ा दूर की थी। इन उदाहरणों को देकर दासी मीरा कहतीं हैं की हे गिरिधर लाल! आप मेरी पीडा भी दूर कर मुझे छुटकारा दीजिये।