Showing posts with label class9-hindi. Show all posts
Showing posts with label class9-hindi. Show all posts

Sunday, 22 March 2020

सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० - रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण (CBSE Class 10 Hindi B - Vakya Rupantaran) (#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० -
रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण

 सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० - रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण (CBSE Class 10 Hindi B - Vakya Rupantaran) (#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

ब साधारण वाक्य या सरल वाक्य को मिश्र या संयुक्त वाक्य में, संयुक्त वाक्य को मिश्र वाक्य या सरल वाक्य में तथा मिश्र वाक्य को सरल या संयुक्त वाक्य में बदलना ही रचना की द्रष्टि से वाक्य रूपांतरण कहलाता है| 

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में रूपांतरण:

साधारण से संयुक्त वाक्य बनाने के लिए उसे दो भागों में बॉटकर 'किंत', 'परंत', “अथवा', “लेकिन' इसलिए “और' योजकों दुवारा जोड़ दिया जाता है| 

प्रश्न: निम्नलिखित सरल वाक्यों को संयुंक्त वाक्यों में बदलिए| 
१. आप चाय, कॉफी में से क्या लेंगे?

Saturday, 15 February 2020

CBSE कक्षा ९ हिंदी ब वार्षिक परीक्षा पत्र २०१९-२० (set 1) Class 9 - Hindi B Annual Sample Question Paper (2019-2020)(#eduvictors)(#cbsenotes)(#class9Hindi)

कक्षा ९ हिंदी ब वार्षिक  परीक्षा पत्र २०१९-२० (set 1)

CBSE कक्षा ९ हिंदी ब वार्षिक  परीक्षा पत्र २०१९-२० (set 1) Class 9 - Hindi B Annual Sample Question Paper (2019-2020)(#eduvictors)(#cbsenotes)(#class9Hindi)

हिंदी हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार के अन्दर आती है।  हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है । जो संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं। हिंदी का क्षेत्र बहुत विशाल है तथा हिंदी की अनेक बोलियाँ (उपभाषाएँ) हैं। इनमें से कुछ में अत्यंत उच्च श्रेणी के साहित्य की रचना भी हुई है।

भाषिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भिन्न होने के बावजूद भारतीय परंपरा में बहुत कुछ ऐसा है जो एक दूसरे को जोड़ता है। यही कारण है कि मातृभाषा के रूप में अलग भाषा को पढ़ने वाला विद्यार्थी जब दूसरी भाषा के रूप में हिंदी का चुनाव करता है तो उसके पास अभिव्यक्ति का एक दृढ़ आधार पहली भाषा के रूप में पहले से ही मौजूद होता है।
प्रस्तुत है हिंदी ब सहायक पुस्तकें लिंक:
1. All in One Hindi B Guide (2019-20)
2. Oswal Class 9 Hindi B - Question Bank

प्रस्तुत है हिंदी ब - परीक्षा पत्र, जो आपको हिंदी अध्यन में सहायक होगा ।

Monday, 23 December 2019

CBSE Class 9 Hindi B - Periodic Test Paper - कक्षा ९ हिंदी ब परीक्षा पात्र २०१९-२० (2019-20) (#class9Hindi)(#eduvictors)

कक्षा ९ हिंदी ब परीक्षा पात्र २०१९-२० 

Thursday, 17 October 2019

Class 6 - 10 हिंदी व्याकरण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) (#eduvictors)(#hindigrammar)

हिंदी व्याकरण 

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs )
Class 6 - 10 हिंदी व्याकरण  बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) (#eduvictors)(#hindigrammar)

eduvictors.com प्रस्तुत करता है हिंदी व्याकरण सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ).

Thursday, 25 July 2019

CBSE Class 9 - Hindi (B) हिंदी (ब) Unit Test Paper (2019-20) (Set-2) (#cbsepapers)(#eduvictors)

CBSE Class 9 - Hindi (B) हिंदी (ब)
 Unit Test Paper (2019-20)
(Set-2)

Getting good marks is very important for students of class 9. For this one must practice and attempt sample question papers within time limits.

Here follows a sample question paper on Hindi(B) subject to assess your knowledge about the subject.

For studying you may refer following help guides:

Saturday, 20 July 2019

CBSE Class 9 - Hindi (हिंदी कक्षा ९) Unit-I Sample Question Paper (2019-20) (#cbsepapers)(#eduvictors)

CBSE Class 9 - Hindi (हिंदी कक्षा ९)
 Unit-I Sample Question Paper
 (2019-20) 

CBSE Class 11 - Business Studies  Unit-I Sample Question Paper  (2019-20)(#cbsepapers)(#eduvictors)

Getting good marks is very important for students of class 9. For this one must practice and attempt sample question papers within time limits.

Here follows a sample question paper on Hindi subject to assess your knowledge about the subject.

For studying you may refer following help guides:

1. All in One Hindi(B) Class 9 - 2020 Exam

Saturday, 1 June 2019

CBSE Class 9/10 Hindi (B) - Unseen Passage - 3 कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - 3 (#cbsenotes)(#eduvictors)

कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - 3

CBSE Class 9/10 Hindi (B) - Unseen Passage - 3 कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - 3 (#cbsenotes)(#eduvictors)

अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सादगी और ईमानदारी के लिए शुरु से विख्यात थे। स्वतंत्रता आदोलन के दौरान गाँधीजी ने उन्ह मीडिया प्रभारी बनाया। कांग्रेस की गतिविधियों की कौन सी खबर प्रकाशित होनी है कौन सी नहीं इसका निर्णय राजेंद्र बावू को करना होता था। वह अखवार में खबरें भी खुद ही पहुँचाते थे। एक बार वह इलाहाबाद के लीडर प्रेस गए। उस समय लीडर प्रेस के संपादक सी॰ वाई. चिंतामणि थे। उनकी राजेंद्र बाबू से गहरी दोस्ती थी। जब राजेंद्र बाबू प्रेस पहुंचे तो गेट पर बैठे चपरासी ने कहा, 'इस समय आप उनसे नहीं मिल सकते। उनके पास कई नेता बैठे हुए हैं। आपको इतज्ञार करना पडेगा।' राजेंद्र बाबू ने अपना कार्ड उसे देते हुए, कहा, 'ठीक है, यह उनें दे दो। जब वह खाली हो जाएँ तो वह मुझे बुला लेगें।

Sunday, 12 May 2019

CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - Part -2 - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश - २ (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश - २

CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - Part -2 - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश  - २ (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

संसार के सभी धरम धर्मों में एक बात समान है, वह है प्रार्थना, ईश्वर भक्ति। प्रार्थना द्वारा हम अपने हदय के भाव प्रभु के सम्मुख रखते हैं और कुछ न कुछ उस शक्तिमान से माँगते हैं। जब हमें मार्ग नहीं सूझता तो हम प्रार्थना करते है। प्रार्थना का फल उत्तम हो, इसके लिए हम अपने अंदर उत्तम विचार और एकाग्र मन उत्पन्न करने होते हैं, क्योंकि विचार ही मनुष्य को पीड़ा पहुँचाते हैं या उससे मुक्त करते है। हमारे विचार ही हमे ऊँचाई तक ले जाते हैं या फिर खाई में फ़ेंक देते हैं। यह मन ही हमारे लिए दुःख लाता है और यही आनंद की ओर ले जाता है। यजुर्वेद के एक मंत्र के अनुसार यह मन सदा ही प्रबल और चंचल है। यह जड़ होते हुए भी सोते - जागते कभी भी चैन नहीं लेता। जितनी देर हम जागते रहते है, उतनी देर यह कुछ न कुछ सोचता हुआ भटकता रहता है। अव प्रश्न यह उठता है कि मन जो अत्यंत गतिशील है, उसको स्थिर और वश में कैसे किया जाए। मन को वश मे करने का यह तात्पर्य नहीं कि यह गतिहीन हो जाए और यह गतिहीन हो ही नहीं सकता। जिस प्रकार अग्नि का धर्म ऊष्ण है उस परकार चंचलता मन का धर्म है|

Thursday, 9 May 2019

CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब) अपठित गद्यांश

CBSE Class 9/10 Hindi(B) Unseen Passage - कक्षा ९ / १० - हिंदी (ब)अपठित गद्यांश  (#class10Hindi)(#cbsenotes)(#eduvictors)

अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

समस्याएँ वस्तुत: जीवन का पर्याय हैं। यदि समस्याएँ न हों, तो आदमी प्राय: अपने को निष्क्रिय समझने लगेगा। ये समस्याएँ वस्तुत: जीवन की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। समस्या को सुलझाते समय, उसका समाधान करते समय व्यक्ति का तत्व उभरकर आता है। धर्म, दर्शन, ज्ञान मनोविज्ञान इन्हीं प्रयत्नों की देन हैं। पुराणों में अनेक कथाएँ यह शिक्षा देती हैं कि मनुष्य जीवन की हर स्थिति में जीना सीखे व समस्या उत्पन्न होने पर उसके समाधान के उपाय सोचे। जो व्यक्ति जितना उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य करेगा, उतना ही उसके समक्ष समस्याएँ आएँगी और उनके परिपेक्ष्य में ही उसकी महानता का निर्धारण किया जाएगा। दो महत्वपूर्ण तथ्य स्मरणीय हैं - प्रत्येक समस्या अपने साथ संघर्ष लेकर आती है। प्रत्येक संघर्ष के गर्भ में विजय निहित रहती है। समस्त ग्रंथों और महापुरुषों के अनुभवों का निष्कर्ष यह है कि संघर्ष से डरना अथवा उससे विमुख होना लौकिक व पारलौकिक सभी दृष्टियों से अहितकर है, मानव-धर्म के प्रतिकूल है और अपने विकास को अनावश्यक रूप से बाधित करना है।

(क) 'समस्याएँ वस्तुत: जीवन का पर्याय हैं' का तात्पर्य है :

Sunday, 24 February 2019

CBSE Class 9 - Hindi (B) हिंदी (ब) Annual Sample Question Paper (2018-19) (Set-2)(#cbsepapers)(#eduvictros)

CBSE Class 9 - Hindi (B) हिंदी (ब)
 Annual Sample Question Paper (2018-19)
(Set-2)

CBSE Class 9 - Hindi (B) हिंदी (ब)  Annual Sample Question Paper (2018-19) (Set-2)(#cbsepapers)(#eduvictros)

Getting good marks is very important for students of class 9. For this one must practice and attempt sample question papers within time limits.

Here follows a sample question paper on Hindi(B) subject to assess your knowledge about the subject.

For studying you may refer following help guides:

Friday, 22 February 2019

CBSE Class 9 - Hindi Annual Sample Question Paper (2018-19) (Set-1)(#eduvictors)(#cbsepapers)

CBSE Class 9 - Hindi (B)
 Annual Sample Question Paper (2018-19)
(Set-1)

CBSE Class 9 - Social Science  Annual Sample Question Paper (2018-19) (Set-2)(#cbsepapers)(#eduvictors)

Getting good marks is very important for students of class 9. For this one must practice and attempt sample question papers within time limits.

Here follows a sample question paper on Hindi(B) subject to assess your knowledge about the subject.

For studying you may refer following help guides:

Sunday, 17 June 2018

Class 9 - Hindi B - एक फूल की चाह (सियारामशरण गुप्त) कविता का सारांश (#cbsenotes)(#eduvictors)

एक फूल की चाह 

सियारामशरण गुप्त 

Class 9 - Hindi B - एक फूल की चाह  (सियारामशरण गुप्त)  कविता का सहारा सारांश (#cbsenotes)(#eduvictors)

कविता का सारांश

यह सियारामशरण गुप्त जी की एक अति लोकप्रिय कविता है| प्रस्तुत पाठ उसी कविता का अंश मात्रा है। प्रस्तुत कविता छुआछूत की समस्या से संबंधित है| सुखिया नाम की मरणासन्न अछूत कन्या के मन में अचानक यह इच्छा उठी कि उसे देवी मां के चरणों में अर्पित किया हुआ फूल कोई लाकर दे दे|  

Monday, 30 April 2018

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोकोक्तियां (Proverbs)

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी  - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोगों द्वारा कही गई प्रसिद्ध बात कहावत बन जाती है | इन्हें लोकोक्ति भी कहते हैं|
इन का अर्थ शाब्दिक ना होकर और ही संकेत करता है| वास्तव में किसी मान्यता, आस्था या अनुभव आदि की अभिव्यक्ति होती है| मुहावरे का प्रयोग तो वाक्यांश के रूप में होता है, परंतु लोकोक्ति का प्रयोग वाक्य के अंत में स्वतंत्र रूप से होता है|
स्वतंत्र रूप में प्रयोग होने वाली और लोगों द्वारा कही गई बात लोकोक्ति कहलाती है|

कुछ लोकोक्तियों उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग
१. अंत भला तो सब भला
    अच्छे का परिणाम अच्छा होता है|
    हरि ने अपने माता-पिता की बहुत सेवा की| अब उसका बेटा उसकी सेवा करता है| कहते हैं अंत भला तो सब भला|

२. अंधा क्या चाहे दो आंखें
    बिना प्रयास के मनचाही वस्तु का मिल जाना|
    वैभव के ऑफिस जाने के लिए गाड़ी आने लगी| इससे वह खुश है, अंधा क्या चाहे दो आंखें|

Monday, 6 November 2017

CBSE Class 10 - Hindi - अशुद्ध् वाक्यों का शोधन (Correct errors in Hindi Sentences) (#eduvictors)(#cbseNotes)

अशुद्ध् वाक्यों का शोधन

CBSE Class 10 - Hindi - अशुद्ध् वाक्यों का शोधन (Correct errors in Hindi Sentences) (#eduvictors)(#cbseNotes)

निम्नलिखित अशुद्ध  वाक्यों कों शुद्ध करके लिखिए |

१. हम यहाँ सकुशल  कुशलपूर्वक से हैं।

२. सेब स्वास्थ्यपूर्ण फल है।

३. हम तो तुम्हें मना कर दिया है।

४. तुमके यह क्या करा?

Sunday, 17 September 2017

CBSE Class 9 - Hindi - Half Yearly Examination Paper Set 1 (2017-18)हिंदी (अर्ध वार्षिक परीक्षा २०१७-१८)

Class 9 - हिंदी (अर्ध वार्षिक परीक्षा २०१७-१८) प्रश्न पत्र :

Thursday, 7 September 2017

CBSE Class 8 - कक्षा ८ हिंदी - अपठित गद्यांश (#cbseNotes)

CBSE Class 8 - कक्षा ८ हिंदी - गद्यांश  (#cbseNotes)

CBSE Class 8 - कक्षा ८ हिंदी - अपठित गद्यांश  

दिए गए अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिये।

Friday, 28 July 2017

कक्षा ९ - हिंदी (ब) संचयन - पाठ २ - स्मृति (प्रश्न - उत्तर) (#cbseNotes)

स्मृति
(प्रश्न - उत्तर)

कक्षा ९ - हिंदी (ब) संचयन - पाठ २ - स्मृति (प्रश्न - उत्तर) (#cbseNotes)

लेखक श्रीराम शर्मा

प्रश्न १:  भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था?

उत्तर: भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में यह डर था कि भाई साहब बेर खाने के अपराध में लेखक को ना मारे|  लेखक डरते डरते घर पहुंचा उसे समझ नहीं आ रहा था कि आज कौन सा कसूर हुआ है |

प्रश्न २: मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएं में ढेला क्यों फेंकती  थी?

उत्तर: मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुए में ढेला  इसलिए फेंकती थी क्योंकि उस कुएं में एक सांप रहता था|  जिसे जब वे ढेला मारते थे तो वह फुसकारता था, जिससे वे प्रसन्न होते थे|

Friday, 21 July 2017

CBSE कक्षा ९ - हिंदी (ब) - दु:ख का अधिकार - प्रश्न - उत्तर (आशय स्पष्ट कीजिए) (#cbseNotes)

दु:ख का अधिकार
प्रश्न - उत्तर (आशय स्पष्ट कीजिए)

CBSE कक्षा ९ - हिंदी (ब) -  दु:ख का अधिकार - प्रश्न - उत्तर (आशय स्पष्ट कीजिए) (#cbseNotes)

आशय स्पष्ट कीजिए:

1.जैसे वायु की लहरें कटी हुई पतंग को सहसा भूमि पर नहीं गिर जाने देतीं उसी तरह खास परिस्थितियों में हमारी पोशाक हमें झुक सकने से रोके रहती है।

उत्तर:
जैसे पतंग डोर से बंधी रहती है, डोर से ही उसे आगे पीछे किया जा सकता है| जब पतंग डोर से अलग हो जाती है, तो हवा के कारण अचानक धरती पर नहीं आती और कुछ समय हवा में ही रहती है| इसी प्रकार समाज में जब मनुष्य अपनी शिक्षा और संवेदना के विकास के दौर से अलग होता है, तब भी समाज की हवा यानी पोशाक आदि के बाहरी दिखावे के कारण वह तत्काल गरीब आदमी से जुड़ नहीं पाता| लेखक भी झुककर गरीब वर्ग के साथ मिलना-जुलना चाहता है, परंतु उसकी पोशाक उसके विचार व व्यवहार में बाधा बनती है| यहाँ लेखक ने पोशाक की तुलना वायु की लहरों से की है।

Wednesday, 12 July 2017

CBSE कक्षा ९ - हिंदी (ब) - स्पर्श -२ - पाठ 2 दुःख का अधिकार (प्रश्न - उत्तर) (#cbseNotes)

पाठ 2 - दुख का अधिकार (प्रश्न - उत्तर)
लेखक: यशपाल
CBSE  कक्षा ९ - हिंदी (ब) - स्पर्श -२ - पाठ 2  दुःख का अधिकार (प्रश्न - उत्तर) (#cbseNotes)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए|

प्रश्न 1: किसी व्यक्ति की पोशाक को देखकर हमें क्या पता चलता है?

उत्तर: किसी व्यक्ति की पोशाक को देखकर हमें उसके अधिकार व दर्जे का पता चलता है|

प्रश्न 2: खरबूजे बेचने वाली स्त्री से कोई खरबूजे क्यों नहीं खरीद रहा था?

उत्तर: खरबूजे बेचने वाली स्त्री से कोई खरबूजे नहीं खरीद रहा था क्योंकि स्त्री का पुत्र एक दिन पहले ही मरा था और वह दुकान पर बैठी घुटनों पर मुँह छुपाए फफक-फफक कर रो रही थी|

प्रश्न 3: उस स्त्री को देखकर लेखक को कैसा लगा ?