कक्षा ८ - लाख की चूड़ियाँ - परिचय एवं पाठ का सार
Class 8 - Hindi - Lakh Ki Choodiyan -
Introduction and Chapter Summary
जन्म : 22 सितम्बर 1934
मृत्यु : 7 दिसंबर 2012
स्थान : लखनऊ
लेखक कामतानाथ का जन्म 22 सितम्बर 1934 को लखनऊ मैं हुआ था इनकी मृत्यु 7 दिसंबर 2012 में लखनऊ में हुई थी। उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने 'साहित्य भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें 'पहल सम्मान', मध्य प्रदेश साहित्य परिषद की ओर से 'मुक्तिबोध पुरस्कार', उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से 'यशपाल पुरस्कार', 'साहित्य भूषण' तथा 'महात्मा गांधी सम्मान' प्राप्त हो चुका है।
परिचय
कामतानाथ की कहानी “लाख की चूड़ियाँ" शहरीकरण और औद्योगिक विकास से गाँव के उद्योग के ख़त्म होने के दुख को चित्रित करती है। यह कहानी रिश्ते-नाते के प्यार में रचे-बसे गाँव के सहज सम्बन्धी में बिखराव और सांस्कृतिक नुकसान के आर्थिक कारणों को स्पष्ट करती है।