Showing posts with label class7-hindi. Show all posts
Showing posts with label class7-hindi. Show all posts

Tuesday 2 July 2024

वन महोत्सव: एक प्राकृतिक उत्सव #hindiessay #eduvictors

वन महोत्सव: एक प्राकृतिक उत्सव

वन महोत्सव: एक प्राकृतिक उत्सव #hindiessay #eduvictors


न महोत्सव एक प्रमुख पर्यावरण उत्सव है जो पेड़ लगाने और वन संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।


इतिहास और उत्पत्ति

वन महोत्सव की शुरुआत 1950 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पेड़ लगाने के माध्यम से वनों की वृद्धि करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। वन महोत्सव की शुरुआत 1950 में के.एम. मुंशी, तत्कालीन केंद्रीय कृषि और खाद्य मंत्री, द्वारा की गई थी। उन्होंने वन संरक्षण और पेड़ लगाने के लिए जनता के बीच उत्साह पैदा किया। अपने मूल उद्देश्य में, भारत के प्रत्येक नागरिक से वन महोत्सव सप्ताह के दौरान एक पौधा लगाने की अपेक्षा की जाती है।

Tuesday 28 May 2024

पर्यावरण का दुश्मन: शहरीकरण | विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबंध निखिए। #eduvictors #HindiEssays

पर्यावरण का दुश्मन: शहरीकरण विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबंध निखिए।

पर्यावरण का दुश्मन: शहरीकरण विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबंध निखिए। #eduvictors #HindiEssays

पर्यावरण का दुश्मन: शहरीकरण

आज के युग में शहरीकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। गाँवों से लोग बेहतर जीवन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों की तलाश में शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। यह प्रगति का प्रतीक भी माना जाता है।

Tuesday 3 November 2020

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) (Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par) #HindiGrammar #हिंदीव्याकरण #eduvictors

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) 

Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) (Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par) #HindiGrammar #हिंदीव्याकरण #eduvictors


जिन शब्दों से किसी कार्य के होने या करने का (बोध) होता हो, तो उसे क्रिया कहते हैं । जैसे

- खाना, पीना, गाना , रहना, जाना आदि |

घातु - क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। जैसे-लिख, पढ़, जा, खा, गा, रो, पा आदि। इन्हीं घातुओं से लिखता, पढ़ता, आदि क्रियाएँ बनाई जाती है |

कर्म के आधार पर क्रिया के दो प्रकार के भेद होते हैं -

1. अकर्मक क्रिया

2. सकर्मक क्रिया


1. अकर्मक क्रिया- 

अकर्मक क्रिया के साथ कमी भी कर्म का (बोध) नहीं होता तथा उसका प्रभाव कर्ता पर पढ़ता है|

उदाहरण -  मनोज गाता है |

(कर्म का अभाव है तथा गाता है क्रिया का प्रभाव मनोज पर पड़ता है। )

Sunday 26 July 2020

हिंदी व्याकरण - समूहवाची शब्द - अभ्यास पत्र (Hindi Grammar Samuhvachi Shabd Collective Nouns - Worksheet) (#eduvictors)(#hindigrammar)(#cbse)

समूहवाची शब्द 

हिंदी व्याकरण - अभ्यास पत्र

हिंदी व्याकरण  - समूहवाची शब्द - अभ्यास पत्र (Hindi Grammar Samuhvachi Shabd Collective Nouns - Worksheet)  (#eduvictors)(#hindigrammar)(#cbse)


समूहवाची शब्द समुदाय तथा समूह को दर्शाते हैं।
उदाहरण-  अंगूर का गुच्छा
गुच्छा एक समूहवाचक संज्ञा है |

उदाहरण: भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड,  सेना, आदि


प्रश्न: निम्नलिखित रिक्त स्थानों को समूहवाची शब्दों द्वारा भरिये | 

१. धागों की ________

२. मजदूरों की _________

३. पर्वतों की __________

४. सेना की _________

५. ज्ञान का _________

Thursday 17 October 2019

Class 6 - 10 हिंदी व्याकरण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) (#eduvictors)(#hindigrammar)

हिंदी व्याकरण 

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs )
Class 6 - 10 हिंदी व्याकरण  बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) (#eduvictors)(#hindigrammar)


eduvictors.com प्रस्तुत करता है हिंदी व्याकरण सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ).

Monday 30 April 2018

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोकोक्तियां (Proverbs)

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी  - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोगों द्वारा कही गई प्रसिद्ध बात कहावत बन जाती है | इन्हें लोकोक्ति भी कहते हैं|
इन का अर्थ शाब्दिक ना होकर और ही संकेत करता है| वास्तव में किसी मान्यता, आस्था या अनुभव आदि की अभिव्यक्ति होती है| मुहावरे का प्रयोग तो वाक्यांश के रूप में होता है, परंतु लोकोक्ति का प्रयोग वाक्य के अंत में स्वतंत्र रूप से होता है|
स्वतंत्र रूप में प्रयोग होने वाली और लोगों द्वारा कही गई बात लोकोक्ति कहलाती है|


कुछ लोकोक्तियों उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग
१. अंत भला तो सब भला
    अच्छे का परिणाम अच्छा होता है|
    हरि ने अपने माता-पिता की बहुत सेवा की| अब उसका बेटा उसकी सेवा करता है| कहते हैं अंत भला तो सब भला|

२. अंधा क्या चाहे दो आंखें
    बिना प्रयास के मनचाही वस्तु का मिल जाना|
    वैभव के ऑफिस जाने के लिए गाड़ी आने लगी| इससे वह खुश है, अंधा क्या चाहे दो आंखें|

Thursday 7 September 2017

CBSE Class 8 - कक्षा ८ हिंदी - अपठित गद्यांश (#cbseNotes)

CBSE Class 8 - कक्षा ८ हिंदी - गद्यांश  (#cbseNotes)

CBSE Class 8 - कक्षा ८ हिंदी - अपठित गद्यांश  

दिए गए अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिये।






Friday 16 December 2016

Class 7 - Hindi - नीलकंठ - प्रश्न - उत्तर (भाग -२ ) - (#CBSENotes)

नीलकंठ 

Class 7 - Hindi - नीलकंठ - प्रश्न - उत्तर (भाग -२  ) - (#CBSENotes)
नीलकंठ तुम नीले रहियो, दूध-भात का भोजन करियो, हमरी बात राम से कहियो'  

प्रश्न - उत्तर (भाग -२  )

प्र.१  जाली के बड़े घर में पहुँचने पर मोर के बच्चों का किस प्रकार स्वागत हुआ?

उत्तर- जाली के  बड़े घर में मोर के बच्चों के पहुँचते ही वहाँ हलचल मच गई। अन्य जीवों को वैसा ही कौतूहल हुआ जैसा नववधू के आगमन पर परिवार के बाकी सदस्यों में होता है।  लक्का कबूतर नाचना छोड़ कर दौड़ पड़े और उनके चारों और घूम-घूमकर गुटरगूँ करने लगे।  बड़े खरगोश गंभीर भाव से कतार में बैठकर उनका परीक्षण करने लगे।  छोटे खरगोश उनके आसपास उछलकूद मचाने  लगे।  तोते उनका निरीक्षण एक आँख बंद करके करने लगे।


प्र.२: लेखिका को नीलकंठ की कौन सी चेष्टाएँ बहुत भाती थी?

उत्तर- लेखिका को नीलकंठ का गर्दन ऊँची कर देखना, विशेष भंगिमा के साथ उसे नीची कर दाना चुगना और पानी पीना तथा गर्दन टेढ़ी कर शब्द सुनना आदि चेष्टाएँ बहुत भाती थी।  इनके अतिरिक्त पंखों को फैलाकर उसका नृत्य करना भी लेखिका को मोहित कर लेता था।

Tuesday 13 December 2016

CBSE Class 7 - Hindi - नीलकंठ - प्रश्न - उत्तर (भाग -१ )

नीलकंठ 

प्रश्न - उत्तर
(भाग -१ )

CBSE Class 7 - Hindi - नीलकंठ - प्रश्न - उत्तर (भाग -१ )

प्र.1 “जब मैंने वह पिंजड़ा कार में रखा तब मानो वह जाली के चौखटे का चित्र जीवित हो गया।”- इस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट करें ।

उत्तर – पिंजड़े की संकीर्णता के कारण मोर-शावकों का हिलना-डुलना भी मुश्किल था। वे उसमें तार के गोल फ्रेम में जुड़ी तस्वीर की तरह स्थिर दिखाई देते थे, परन्तु कार में पिंजड़ा रखे जाने के बाद जब उनकी हलचल शुरू हुई तो ऐसा लगा जैसे जालीदार पिंजड़े का चित्र सजीव हो गया ।


प्र.2 लेखिका ने मोर के विकास को चमत्कारिक क्यों कहा है?

उत्तर- लेखिका ने मोर के विकास को चमत्कारिक कहा है क्योंकि मोर के सिर की कलगी घनी, लम्बी, और चमकीली हो गई थी| चोंच नुकीली और  पैनी हो गयी थी। आँखों में  नीली चमक आ गयी थी और लम्बी नीली-हरी गर्दन में धुपछाँही तरंगे दिखने लगी थीं।


प्र.3 मोर-मोरनी का नामकरण किस आधार पर किया गया?

उत्तर- नीलाभ  ग्रीवा के कारण मोर का नाम नीलकंठ रखा गया और मोरनी सदा मोर की छाया के समान रहती थी इसलिए राधा कहलाई ।


प्र.4 ‘मंथर’ , ‘छाया’, मंद,  'उष्णता'  शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए ।

उत्तरशब्द  विलोम
मंथर  द्रुत (तेज )
छाया  धूप
          मंद  उच्च,तीव्र
         उष्णता शीतलता

Saturday 22 October 2016

CBSE Class 6/7/8/9/10 - शब्द – निर्माण : उपसर्ग

शब्द – निर्माण : उपसर्ग

CBSE Class 6/7/8/9/10 - शब्द – निर्माण : उपसर्ग

प्रश्न:1  उपसर्ग किसे कहते है?

उतर: जो शब्दांश मूल शब्द के प्रारम्भ से जुड़कर उनके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन कर देते है, उन्हें ‘उपसर्ग’ कहा जाता हैं|

प्रश्न: 2 हिंदी में कितने प्रकार के उपसर्ग होते है? और इनके उदहारण दीजिए|

उतर: हिंदी में चार प्रकार के उपसर्ग होते है:

(क) संस्कृत के उपसर्ग

(ख) उपसर्ग की तरह प्रयोग किये जाने वाले संस्कृत के अव्यय|

(ग) हिंदी के उपसर्ग

(घ) उर्दू के उपसर्ग

(क) संस्कृत के उपसर्ग:

उपसर्ग                अर्थ                               उदाहरण
अ नहीं, अभाव                          अनाथ, अज्ञान, अधर्म
अनुपीछे, समानअनुकरण, अनुरूप
तक, पूर्णआचरण, आदान, आगमन,आजन्म
उपसमीप,छोटाउपवन, उपकार, उपमंत्री,उपदेश
दुर् कठिन, बुरादुर्बल, दुर्गण, दुरात्मा, दुर्भाग्य
निनीचे, अच्छी तरहनिबंध, निवेदन
निर्रहित, निषेधनिर्गुण, निर्मल
पराउल्टापराजय, पराक्राम
प्रतिप्रत्येक, विरोधप्रतिदिन, प्रतिमास, प्रतिशत, प्रतिकूल
विविशेषता, अलगविरोध विज्ञान, विशेष, विहीन, विहार, विनय
साथसफल, सपरिवार
सुशुभ, अच्छासुंदर सुमति, सुशांत, सुपुत्री, सुगम


Thursday 15 October 2015

CBSE Class 6 - 8 : संज्ञा – विकार कारक

संज्ञा – विकार कारक

CBSE Class 6 - 8 : संज्ञा – विकार कारक

प्रश्न.1 कारक किसे कहते है?

उतर- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के किसी दुसरे शब्द के साथ उसका संबंध जाना जाए, वह कारक कहलाता है|

प्रश्न.2. कारक के कितने  भेद होते है?

उतर- कारक के आठ भेद होते है:
        1. कर्ता कारक 
  2. कर्म कारक
3. करण कारक 
        4. संप्रदान कारक
        5. अपादान कारक
        6. संबंध कारक
        7. अधिकरण कारक
        8. संबोधन कारक


प्रश्न. 3. करता कारक किसे कहते है?

उतर- संज्ञा या सर्वनाम के उस भेद को करता कहते है जिससे क्रिया के करने वाले का भोड़ होता है| 


प्रश्न.4. कर्म कारक किसे कहते है?

उतर- जिस शब्द पर क्रिया का प्रभाव पड़े, उसे कर्म कारक कहते है|


प्रश्न.5. कर्ण कारक किसे कहते है?

उतर- करता जिस साधन की सहायता से काम करता है, उसे कर्ण कारक कहा जाता है|

Wednesday 4 September 2013

CBSE Class 6 - Hindi Grammar Quiz-1

हिंदी व्याकरण मूल्यांकन - १
कक्षा -६
CBSE Class 6 - Hindi Grammar Quiz-1
(FA Quiz shared by one of the reader)
सही विकल्प का चयन कीजिये

प्र १: बालक: बालिका, स्वामी : __________

(क) मामिनी
(ख) रागिनी
(ग) स्वामिनी
(घ) मालिनी


प्र २: पुस्तकें : _________, लड़के : लड़का 

(क) पुस्तिका
(ख) पुस्तक
(ग) पुस्तकों
(घ) पुस्तकीय


प्र ३: यह, वह, तुम, आप आदि ______________ हैं|

(क) क्रिया
(ख) सर्वनाम
(ग) संज्ञा
(घ) विशेषण


Tuesday 21 May 2013

CBSE Class 9 - Hindi - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

(Asked in CBSE 2012 SA1 Papers)


१. गणित का ज्ञाता
२. हाथ से लिखा हुआ
३. शरण में आया हुआ
४. जिसका कोई शत्रु न हो
५. जो बिना वेतन के काम करे
६. जो कभी संभव न हो सके
७. जिसका अंत न हो
८. जो उपकार को माने
९. जिसे गुप्त रखा जाये
१०. जो कभी बूढ़ा न हो
११. जिसे किसी भी स्थिति में टाला न जा सके
१२. सत्य बोलने वाला
१३. जिसका कोई स्वामी/नाथ न हो
१४. जिसका जन्म न हो सके
१५. जो सब कुछ जानता हो

Sunday 28 April 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताओ |

१) जब असफल हो गए तो शोक करना व्यर्थ है |


क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञावाचक


२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ |

क) संयुक्त
ख) संकेत वाचक
ग) विधान वाचक
घ) मिश्र


३) संकट आ जाए तो घबराना उचित नहीं |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञार्थक

Thursday 18 April 2013

CBSE Class 6/7/8/9 - Hindi - अनौपचारिक पत्र

अनौपचारिक पत्र

१) मित्र को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई पत्र लिखो |

११२,शारदा निकेतन
दिल्ली |
दिनांक ----------

प्रिय मित्र -------,

सप्रेम नमस्कार |
कल ही मुझे तुम्हारे जन्मदिन का निमंत्रण पत्र मिला | मुझे यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तुम अपना जन्म-दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही हो | इस शुभ अवसर पर सुबह अनाथालय जाकर बच्चों को खाना और कपड़े बाँटने का विचार अति उत्तम है | शाम को घर पर रखी पार्टी और उसमें आयोजित जादूगर का खेल अवश्य ही सबको पसंद आएगा | मेरी ओर से तुम्हें जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई | मैं तुम्हारे कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होऊँगा/ होऊँगी |

पूज्य चाचा जी और चाची जी को मेरा प्रणाम कहना और सोनू को प्यार |

तुम्हारा मित्र/तुम्हारी सखी ,

क. ख. ग.


२) मित्र को परीक्षा में सफलता पर बधाई देते हुए पत्र लिखो |

Saturday 13 April 2013

CBSE Class 6/7/8 - Hindi - औपचारिक पत्र

औपचारिक पत्र 

१)  अवकाश प्राप्ति हेतु प्रधानाचार्य जी को पत्र लिखें |

सेवा में
प्रधानाचार्य जी/प्रधानाचार्या जी
क.ख.ग. विद्यालय
महोदय/महोदया,

विषय - अवकाश प्राप्ति हेतु|

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा ---- की छात्रा/छात्र हूँ | कल विद्यालय से लौटते समय तेज़ बारिश में भीगने के कारण मुझे तेज़ ज्वर हो गया है | अतः मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ | कृपया मुझे तीन दिन (दिनांक ११-४-१३ से १३-४-१३ ) का अवकाश प्रदान करें | आपकी अति कृपा होगी |

धन्यवाद|

आपकी आज्ञाकारी शिष्या/आपका आज्ञाकारी शिष्य,
कक्षा ------
अनुक्रमांक(roll no.)-----
दिनांक --------



Monday 4 February 2013

CBSE - Class 9 - हिंदी (ब) - काव्यांश (Hindi-B - Poem Comprehension)

 काव्यांश
[CBSE 2011]
प्र1: निम्नलिखित काव्यांश के संधर्भ में पूछे गए प्रशनों के सही उत्तर वाले विकल्प चुन कर लिखिए ।


मैं  मजदूर मुझे देवों की बस्ती से क्या
अगणित बार धरा पर मैंने स्वर्ग बनाये ।
अम्बर में जितने तारे, उतने वर्षों से
मेरे पुरखों ने धरती का रूप सँवारा ।

CBSE - Class 9 - हिंदी (ब) - काव्यांश (Hindi-B - Poem Comprehension)धरती को सुंदरतम करने की ममता में
बिता चुका  है कई पीढ़ियाँ, वंश हमारा। 
और आगे आने वाली सदियों में
मेरे वंशज धरती का उद्धार करेंगे ।

इस प्यासी धरती के हित में ही लाया था
हिमगिरी चीर सुखद गंगा की निर्मल धारा ।
मैंने रेगिस्तानों की रेती धो - धोकर
वन्ध्या धरती पर भी स्वर्णिम पुष्प खिलाए ।
मैं  मजदूर मुझे देवों की बस्ती से क्या?


1. काव्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक होगा -

(क) मज़दूर और देव
(ख) मजदूर के कर्त्तव्य
(ग) मजदूर की आत्मकथा
(घ) धरती और मजदूर




2. मज़दूर क्या यह आशा नहीं करता -

Friday 23 November 2012

CBSE Class 10 - हिंदी -ब - समास विग्रह (Hindi-B)

 समास (Compound Words)


प्र: (सीबीएसई 2011/2012): निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह एवं समास का नाम लिखिए
        1. चरणकमल          2. चिड़ीमार            3. आजन्म          4. परलोकगमन
        5. हवन सामग्री        6. पुस्तकालय        7. घनश्याम        8. यथामत
        9. हथकड़ी              10. महादेव 


उत्तर: