वाक्यांश के लिए एक शब्द
हिंदी व्याकरण - कक्षा ८ / ९/ १०
(कार्यपत्रक)
One Word Substitution in Hindi - Worksheet
Blog provides NCERT solutions, CBSE, NTSE, Olympiad study material, model test papers, important Questions and Answers asked in CBSE examinations. References to Educational Sites and resources.
Word Having Multiple Meanings
परिभाषा: ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी या अनेकार्थक शब्द कहलाते है।
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों के अनेक अर्थ लिखिए :
द्विज, नीलकंठ, पद, पट, पक्ष, पूर्व, फल, बल, भूत, मधु, मुद्रा, मूल, योग, रंग, रस
उत्तर:
१. द्विज - ब्राहमण, चाँद, पक्षी, दाँत
२. नीलकंठ - शिव, एक पक्षी
३. पद - कविता का चरण, ओहदा, पैर, डग, किरण
संरचना की दृष्टि से क्रिया के पांच भेद है :
१.प्रेरणार्थक क्रिया
२.संयुक्त क्रिया
३.कृदन्त क्रिया
४. नामधातु क्रिया
५. पूर्वकालिक क्रिया
१ . प्रेरणार्थक क्रिया
जिस क्रिया से इस बात का ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं ।
जैसे- बोलना- बोलवाना, पढ़ना- पढ़वाना, खाना- खिलवाना, बनवाना इत्यादि ।
हिंदी व्याकरण - कक्षा ८ / ९/ १०
One Word Substitution in Hindi
प्र १: ‘काल’ के कितने भेद होते हैं ?
(क) तीन
(ख) पाँच
(ग) दो
(घ) चार
प्र २: ‘हिंदी दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है ?
(क) 26 जनवरी
(ख) 15 अगस्त
(ग) 14 सितंबर
(घ) 2 अक्टूबर
Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par
जिन शब्दों से किसी कार्य के होने या करने का (बोध) होता हो, तो उसे क्रिया कहते हैं । जैसे
- खाना, पीना, गाना , रहना, जाना आदि |
घातु - क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। जैसे-लिख, पढ़, जा, खा, गा, रो, पा आदि। इन्हीं घातुओं से लिखता, पढ़ता, आदि क्रियाएँ बनाई जाती है |
कर्म के आधार पर क्रिया के दो प्रकार के भेद होते हैं -
1. अकर्मक क्रिया
2. सकर्मक क्रिया
1. अकर्मक क्रिया-
अकर्मक क्रिया के साथ कमी भी कर्म का (बोध) नहीं होता तथा उसका प्रभाव कर्ता पर पढ़ता है|
उदाहरण - मनोज गाता है |
(कर्म का अभाव है तथा गाता है क्रिया का प्रभाव मनोज पर पड़ता है। )
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण |
अ | नहीं, अभाव | अनाथ, अज्ञान, अधर्म |
अनु | पीछे, समान | अनुकरण, अनुरूप |
आ | तक, पूर्ण | आचरण, आदान, आगमन,आजन्म |
उप | समीप,छोटा | उपवन, उपकार, उपमंत्री,उपदेश |
दुर् | कठिन, बुरा | दुर्बल, दुर्गण, दुरात्मा, दुर्भाग्य |
नि | नीचे, अच्छी तरह | निबंध, निवेदन |
निर् | रहित, निषेध | निर्गुण, निर्मल |
परा | उल्टा | पराजय, पराक्राम |
प्रति | प्रत्येक, विरोध | प्रतिदिन, प्रतिमास, प्रतिशत, प्रतिकूल |
वि | विशेषता, अलग | विरोध विज्ञान, विशेष, विहीन, विहार, विनय |
स | साथ | सफल, सपरिवार |
सु | शुभ, अच्छा | सुंदर सुमति, सुशांत, सुपुत्री, सुगम |