Tuesday 17 November 2020

कक्षा ९ - १० हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर - भाग २ (Class 9 - 10 Hindi Grammar MCQs - Part 2) (#HindiGrammar)(#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

कक्षा ९-१० हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर - भाग-२ (Class 9-10 Hindi Grammar MCQs - Part-2) 

कक्षा ९ - १० हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर - भाग २ (Class 9 - 10 Hindi Grammar MCQs - Part 2) (#HindiGrammar)(#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)


प्र १: ‘काल’ के कितने भेद होते हैं ?
(क) तीन
(ख) पाँच
(ग) दो
(घ) चार



प्र २: ‘हिंदी दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है ?
(क) 26 जनवरी
(ख) 15 अगस्त
(ग) 14 सितंबर
(घ) 2 अक्टूबर


प्र ३: निम्नलिखित में कौन सा शब्द ‘विशेषण’ है ?
(क) सीता
(ख) हमारा
(ग) नीला
(घ) रोना



प्र ४ : निम्नलिखित में ‘अर्ध विराम’ कौन सा है ?
(क) ।
(ख) ()
(ग) ,
(घ) ;



प्र ५ : निम्नलिखित में ‘भाववाचक संज्ञा’ कौन सी है?
(क) संतान
(ख) देशप्रेम
(ग) वीर
(घ) वीरता



प्र ६: ‘पेड़ से पत्ते गिरते हैं’ वाक्य में ‘पेड़ से’ पद में किस कारक का प्रयोग हुआ है?
(क) कर्ता
(ख) करण
(ग) अपादान
(घ) सम्बन्ध



प्र ७ : जिन शब्दो के अन्त में '' आता है उन्हे क्या कहते है ?
(क) अकारांत
(ख) अयोगवाह
(ग) अनुस्वार
(घ) अन्तःस्थ



प्र ८ : निम्नलिखित में ‘जहाँ पहुँचना कठिन हो’ के लिए एक शब्द कौन सा है ?
(क) दुर्लभ
(ख) दुर्गमः
(ग) दुर्जेय
(घ) दुर्भेद्य



प्र ९: निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘स्त्रीलिंग’ नहीं है?
(क) नदी
(ख) हवा
(ग) सजा
(घ) पराठा


प्र १०: ‘जिसने राष्ट्र के हित में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया हो’ उसे क्या कहते हैं ?
(क) देशभक्त
(ख) शहीद
(ग) सेनानी
(घ) राष्ट्रभक्त




उत्तर :
१: (क) तीन
२: (ग) 14 सितंबर
३: (ग) नीला
४ : (घ) ;
५ : (घ) वीरता
६: (ग) अपादान
७ : (क) अकारांत
८: (ख) दुर्गमः
९: (घ) पराठा
१०: (ख) शहीद


No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.