Saturday 31 October 2020

कक्षा ९ - १० हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर (Class 9 - 10 Hindi Grammar MCQs) (#HindiGrammar)(#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

कक्षा ९ - १०  हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर 

Class 9 - 10 Hindi Grammar MCQs

कक्षा ९ - १०  हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर (Class 9 - 10 Hindi Grammar MCQs) (#HindiGrammar)(#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)


प्र१: निम्न मे से किस शब्द मे विसर्ग संधि है?

(क) सज्जन        

(ख) अतएव

(ग) सदैव           

(घ) नरेन्द्र


प्र२:  निम्न मे से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए?

(क) कुमुदनी

(ख) कुमुदुनी

(ग) कुमुदिनी 

(घ) कुमदुनी

प्र३:  श, ष, स, ह, कौन से व्यंजन कहलाते है? 

(क) स्पर्शी 

(ख) प्रकंपी

(ग) संघर्षी 

(घ) स्पर्श-संघर्षी


प्र४: निः + विकार = ?

(क) निविकार

(ख) निर्विकार

(ग) निहविकार 

(घ) इनमे से कोई नही


प्र५:  निम्न मे से शुद्ध शब्द कौनसा है?

(क) संपूर्ण

(ख) संर्पूण

(ग) सपूर्ण

(घ) सर्म्पूण


प्र६: इत्यादि का सही संधि विच्छेद क्या है? 

(क) इत्‌ + यादि 

(ख) इति + यादि

(ग) इत्‌ + आदि 

(घ) इति + आदि


प्र७: जिन शब्दो के अन्त में ‘अ‘ आता है उन्हे क्या कहते है? 

(क) अनुस्वार  

(ख) अन्तःस्थ

(ग) अयोगवाह 

(घ) अकारांत


प्र८: निम्न मे से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए?        

(क) मृत्यूंजय 

(ख) म्रित्यन्जय

(ग) मृत्युंजय

(घ) मृत्युन्जय


प्र९: इत्यादि का सही संधि विच्छेद क्या है? 

(क) इत्‌ + यादि

(ख) इति + यादि

(ग) इत्‌ + आदि 

(घ) इति + आदि


प्र१०: निम्न मे से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए?

(क) द्वंद

(ख) द्वन्द 

(ग) द्वन्द्व 

(घ) दुन्द



उत्तर 

१: (ख) अतएव

२: (ग) कुमुदिनी

३: (ग) संघर्षी 

४: (ख) निर्विकार

५: (क) संपूर्ण

६: (घ) इति + आदि

७: (घ) अकारांत

८: (ग) मृत्युंजय

९: (घ) इति + आदि

१०: (ग) द्वन्द्व


👉See Also:

Hindi Antonyms Quiz (विलोम शब्द प्रश्नोत्तरी) 

समास   

वाक्य भेद-1 
वाक्य भेद-2  
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
संधि-विच्छेद
हिंदी (ब) - कार्यपत्र (Worksheet) - २०१६
शब्द – निर्माण: उपसर्ग
अशुद्ध् वाक्यों का शोधन

हिंदी व्याकरण  समूहवाची शब्द  (अभ्यास पत्र )

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.