Friday 23 November 2012

CBSE Class 10 - हिंदी -ब - समास विग्रह (Hindi-B)

 समास (Compound Words)


प्र: (सीबीएसई 2011/2012): निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह एवं समास का नाम लिखिए
        1. चरणकमल          2. चिड़ीमार            3. आजन्म          4. परलोकगमन
        5. हवन सामग्री        6. पुस्तकालय        7. घनश्याम        8. यथामत
        9. हथकड़ी              10. महादेव 


उत्तर:

1. चरणकमल - कमल के समान चरण (तत्पुरुष समास)
2. चिड़ीमार - चिड़ियों को मारने वाला (तत्पुरुष समास)
3. आजन्म - जन्म से लेकर (अव्वयीभाव समास )
4. परलोकगमन - परलोक को गमन (तत्पुरुष समास)
5. हवन सामग्री  हवन के लिए सामग्री (तत्पुरुष समास)
6. पुस्तकालय - पुस्तक का आलय ( तत्पुरुष समास )
7. घनश्याम - घन के समान श्याम है (कृष्ण ) - (बहुव्रीहि समास)
    घनश्याम - घन के समान काला/श्याम - (तत्पुरुष समास)
8. यथामति - मति के अनुसार (अव्वयीभाव समास )
9. हथकड़ी - हाथ के लिए कड़ी - (तत्पुरुष समास)
10. महादेव - महान है जो देव - (तत्पुरुष समास)
      महादेव - महान है जो देव (शंकर) - (बहुव्रीहि समास)

प्र2: (सीबीएसई 2011): निम्नलिखित  समास विग्रह का  समस्त पद बना कर समास का नाम लिखिए-
1. महान देव                             2. चरण रुपी कमल                3. चन्द्र के समान मुख 
4. नीला है जो कंठ                     5. संसार रुपी सागर                6. विद्या रुपी धन 
7. चार भुजाएँ है जिसकी अर्थात विष्णु                                     8. रात ही रात में 
9. लाल है जो टोपी                     10. पर के अधीन                   11. अँधा है जो कूप 

उत्तर:
1. महान देव  - महादेव  - तत्पुरुष समास
2. चरण रुपी कमल  - चरणकमल  - तत्पुरुष समास
3. चन्द्र के समान मुख  - चन्द्रमुख - तत्पुरुष समास
4. नीला है जो कंठ  - नीलकंठ - तत्पुरुष समास
5. संसार रुपी सागर - संसार-सागर - तत्पुरुष समास
6. विद्या रुपी धन - विधाधन - तत्पुरुष समास
7. चार भुजाएँ है जिसकी अर्थात विष्णु  - चतुभुर्ज - बहुव्रीहि समास
8. रात ही रात में  - रातों-रात - अव्वयीभाव समास
9. लाल है जो टोपी - लालटोपी - तत्पुरुष समास 
10. पर के अधीन - पराधीन - तत्पुरुष समास
11. अँधा है जो कूप - अंधकूप - तत्पुरुष समास


6 comments:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.