मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रशनों के लिए सही विकल्प चुनिए-
credits: original pic from movie Devdas |
युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल
प्रियतम का पथ आलोकित कर!
सौरभ फैला विपुल धूप बन
मृदुल मोम-सा घुल रे मृदु-तन!
दे प्रकाश का सिन्धु अपरिमित
तेरे जीवन का अणु गल-गल
पुलक-पुलक मेरे दीपक जल!
प्र१: कवयित्री किससे जलते रहने का आग्रह कर रही हैं?
क) सूर्य से
(ख) चंद्रमा से
(ग) मार्गदर्शक दीपक से
(घ) आस्था रुपी दीपक से
प्र२: 'मृदुल मोम-सा' पंक्ति का क्या अर्थ है?
(क) मीठे मोम की तरह
(ख) कोमल मोम की तरह
(ग) पिघले मोम के समान
(घ) जले मोम की तरह