Wednesday 31 October 2012

CBSE Class 9 - Hindi Antonyms Quiz (विलोम शब्द प्रश्नोत्तरी)

विलोम/विपरीतार्थक शब्द प्रश्नोत्तरी
Hindi Antonyms Quiz (विलोम शब्द प्रश्नोत्तरी)
(Antonyms Quiz)

प्र१(CBSE 2011):'निराकार' शब्द का विलोम है

(क) आकार
(ख) साकार
(ग) प्रकार
(घ) विकार



प्र२:  'अजेय ' शब्द का विलोम है

(क)  विजित
(ख)  जेय
(ग)  परास्त
(घ)  पराजित

प्र३(CBSE 2011):  'कर्कश' शब्द का विलोम नहीं है

(क) मधुर 
(ख) मधु
(ग)  मीठा
(घ)  कठोर

प्र४(CBSE 2011):  'आस्तिक' शब्द का विलोम शब्द है

(क)  अन्धविश्वासी  
(ख)  अनीश्वरवादी
(ग)   नास्तिक
(घ)   रुढ़िवादी

प्र५: 'भ्रम'  शब्द का विलोम शब्द है

(क)  निश्चित  
(ख)  संशयहीन 
(ग)   निभ्रम 
(घ)   निसंशय 

प्र६: 'हँसना'  शब्द का विलोम शब्द है

(क) रोना    
(ख) मौन रहना   
(ग)  मुस्कराना  
(घ)  चिल्लाना  

प्र७(CBSE 2011): 'जड़'  शब्द  के सही विलोम शब्द का चयन कीजिये -  

(क)  जड़हीन   
(ख)  चेतन
(ग)  स्थूल
(घ)  सचल

प्र८(CBSE SQP SA2):  'उग्र' शब्द का विलोम शब्द है

(क)  शान्त    
(ख)  अग्र
(ग)  अशांत
(घ)  क्रोधी

प्र९: 'इर्ष्या '  शब्द  के सही विलोम शब्द का चयन कीजिये - 

(क) शीतलता     
(ख) जलन 
(ग)  स्नेह
(घ)  प्रसन्नता

प्र१०(CBSE 2011):  'आज्ञा' शब्द का विलोम शब्द है

(क) हुक्म    
(ख) आदेश
(ग) अवज्ञा
(घ) अरविन्द

प्र११(CBSE 2011):  'स्वाधीनता' शब्द का विलोम शब्द है

(क) गुलामी     
(ख) स्वतंत्रता 
(ग) पराधीनता
(घ) परतंत्रता

प्र१२: 'धनवान'  शब्द  के सही विलोम शब्द का चयन कीजिये - 

(क) भिखारी      
(ख) निर्धन  
(ग) गरीब 
(घ) फकीर 

प्र१३(CBSE 2011):  'संक्षिप्त' शब्द का विलोम शब्द है

(क) संक्षेप     
(ख) व्यापक
(ग)  विस्तार
(घ) विस्तृत

प्र१४(CBSE 2011):  'लौकिक' शब्द का विलोम शब्द है 

(क) अध्यात्मिक      
(ख)  सांसारिक
(ग)  अलौकिक
(घ)  स्वर्गिक

प्र१५(CBSE 2011): 'कटु' शब्द का विलोम रूप है

(क)  मीठा     
(ख)  मिठाई
(ग)  मधु
(घ)  मिष्टान्न 


उत्तर:  

१:  (ख) साकार
२ : (ख) जेय
३ : (घ)  कठोर
४ : (ग)  नास्तिक
५ : (ग)  निभ्रम
६ : (क)  रोना
७ : (ख)  चेतन
८ : (क)  शान्त
९ : (ग)  स्नेह
१०: (ग) अवज्ञा
११: (ग) पराधीनता
१२: (ख) निर्धन
१३: (घ) विस्तृत
१४: (ग) अलौकिक 

१५: (ग)  मधु


1 comment:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.