Showing posts with label class9-hindi. Show all posts
Showing posts with label class9-hindi. Show all posts

Tuesday 21 May 2013

CBSE Class 9 - Hindi - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

(Asked in CBSE 2012 SA1 Papers)


१. गणित का ज्ञाता
२. हाथ से लिखा हुआ
३. शरण में आया हुआ
४. जिसका कोई शत्रु न हो
५. जो बिना वेतन के काम करे
६. जो कभी संभव न हो सके
७. जिसका अंत न हो
८. जो उपकार को माने
९. जिसे गुप्त रखा जाये
१०. जो कभी बूढ़ा न हो
११. जिसे किसी भी स्थिति में टाला न जा सके
१२. सत्य बोलने वाला
१३. जिसका कोई स्वामी/नाथ न हो
१४. जिसका जन्म न हो सके
१५. जो सब कुछ जानता हो

Sunday 5 May 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद-2)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार बनाएं  |


१) जिन छात्रों ने परिश्रम किया | वे उत्तीर्ण हो गए | मिश्र वाक्य बनाओ
क) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए |
ख) परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए |
ग) उत्तीर्ण होने वाले छात्र परिश्रमी थे|
घ) परिश्रमी छात्र उत्तीर्ण हो गए |

 
२) कौन सा मिश्र वाक्य है :
क) कमाने वाला ही खाता है |
ख) जो कमाएगा वह खाएगा |
ग) कमाकर ही खाया जाता है |
घ) कमाते हैं और खाते हैं |

३) उसके पास सब कुछ था और सब खो गया | मिश्र वाक्य बनाओ|
क) उसके पास जो कुछ था गया |
ख) उसके पास जो कुछ था, वह खो गया |
ग) उसके पास जो कुछ था और वह खो गया |
घ) चूँकि उसके पास जो कुछ था वह खो चूका है |

Sunday 28 April 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताओ |

१) जब असफल हो गए तो शोक करना व्यर्थ है |


क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञावाचक


२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ |

क) संयुक्त
ख) संकेत वाचक
ग) विधान वाचक
घ) मिश्र


३) संकट आ जाए तो घबराना उचित नहीं |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञार्थक

Friday 26 April 2013

CBSE Class 9/10 - समास (Hindi)

समास 
[From CBSE examination papers]

१) गुरुदक्षिणा समस्त पद का विग्रह है

क) गुरु की दक्षिणा
ख) गुरु के लिए दक्षिणा
ग) गुरु को दी गई दक्षिणा
घ) गुरु और दक्षिणा


२) पर के आधीन का समस्त पद है :
क) परअधीन 
ख) पराधीन
ग) पाराधीन
घ) परोधीन


३) किस समस्त पद में कर्मधारय समास है :
क) वनवास
ख) आजन्म
ग) आपबीती
घ) कालीमिर्च

Thursday 18 April 2013

CBSE Class 6/7/8/9 - Hindi - अनौपचारिक पत्र

अनौपचारिक पत्र

१) मित्र को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई पत्र लिखो |

११२,शारदा निकेतन
दिल्ली |
दिनांक ----------

प्रिय मित्र -------,

सप्रेम नमस्कार |
कल ही मुझे तुम्हारे जन्मदिन का निमंत्रण पत्र मिला | मुझे यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तुम अपना जन्म-दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही हो | इस शुभ अवसर पर सुबह अनाथालय जाकर बच्चों को खाना और कपड़े बाँटने का विचार अति उत्तम है | शाम को घर पर रखी पार्टी और उसमें आयोजित जादूगर का खेल अवश्य ही सबको पसंद आएगा | मेरी ओर से तुम्हें जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई | मैं तुम्हारे कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होऊँगा/ होऊँगी |

पूज्य चाचा जी और चाची जी को मेरा प्रणाम कहना और सोनू को प्यार |

तुम्हारा मित्र/तुम्हारी सखी ,

क. ख. ग.


२) मित्र को परीक्षा में सफलता पर बधाई देते हुए पत्र लिखो |

Saturday 13 April 2013

CBSE Class 6/7/8 - Hindi - औपचारिक पत्र

औपचारिक पत्र 

१)  अवकाश प्राप्ति हेतु प्रधानाचार्य जी को पत्र लिखें |

सेवा में
प्रधानाचार्य जी/प्रधानाचार्या जी
क.ख.ग. विद्यालय
महोदय/महोदया,

विषय - अवकाश प्राप्ति हेतु|

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा ---- की छात्रा/छात्र हूँ | कल विद्यालय से लौटते समय तेज़ बारिश में भीगने के कारण मुझे तेज़ ज्वर हो गया है | अतः मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ | कृपया मुझे तीन दिन (दिनांक ११-४-१३ से १३-४-१३ ) का अवकाश प्रदान करें | आपकी अति कृपा होगी |

धन्यवाद|

आपकी आज्ञाकारी शिष्या/आपका आज्ञाकारी शिष्य,
कक्षा ------
अनुक्रमांक(roll no.)-----
दिनांक --------



Monday 8 April 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi - अपठित काव्यांश -३

अपठित काव्यांश -३ 

[CBSE class 10 Sample Paper]
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रशनों के उत्तर लिखिए |

अरे चाटते जूठे पत्ते जिस दिन मैंने देखा नर को
उस दिन सोचा : क्यों न लगा दूँ आज आग इस दुनिया - भर को ?
यह भी सोचा : क्यों न टेंटुआ घोंटा जाये स्वयं जगपति का ?
credits:clker.com
जिसने अपने ही स्वरूप को दिया इस घृणित विकृति का |

जगपति कहाँ ? अरे, सदियों से वह तो हुआ राख की ढेरी
वरना समता संस्थापन में लग जाती क्या इतनी देरी ?
छोड़ आसरा अलख शक्ति का; रे नर, स्वयं जगपति तू है,
तू यदि जूठे पत्ते चाटे, तो मुझ पर लानत है, थू है |

ओ भिखमंगे, अरे पराजित, ओ मजलूम, अरे चिर दोहित,
तू अखंड भण्डार शक्ति का; जाग, अरे निद्रा-सम्मोहित,
प्राणों को तडपाने वाली हुंकारों से जल-थल भर दे,
अनाचार के अम्बारों में अपना ज्वलित पलीता धर दे |


Friday 8 March 2013

CBSE Class 9 - Hindi - अपठित काव्यांश -2

अपठित काव्यांश

(CBSE २०१२-२०१३) दिए गए काव्यांश  को पढकर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनिए -

ओ वसुधा के रहने वालों ! रहो सर्वदा प्यार से ||
नाम अलग है देश-देश के, पर वसुंधरा एक है |
फल - फूलों के रूप अलग पर भूमि उर्वरा एक है |
धरा बाँट कर हृदय न बाँटो, दू रहो संहार से ||
कभी न सोचो तुम अनाथ, एकाकी या निष्प्राण रे |
बूँद-बूँद करती है मिलकर, सागर का निर्माण रे |
लहर - लहर देती सन्देश यह, दूर क्षितिज के पर से ||
धर्म वही है जो करता है मानव का उद्धार रे |
धर्म नहीं वह जो की डाल दे, दिल में एक दरार रे |
करो न दूषित आँगन मन का, नफरत की दीवार से ||

प्र१: धरती पुकार कर क्या कह रही है ?

(क) सबके बारे में जानो |
(ख) मेरी बात सुन लिया करो
(ग) सबकी खबर जान लिया करो
(घ) सदा रहो प्यार से

प्र२: धरती को बाँटने के बाद अब मनुष्य किसे बाँटने का प्रयास कर रहा है ?

Sunday 3 March 2013

CBSE Class 9 - Hindi-B - कक्षा-९ हिंदी-ब पद्य-खंड - एक फूल की चाह

एक फूल की चाह

1. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रशनों के लिए सही विकल्प चुनिए-

दंड भोगकर जब मैं छूटा,
पैर न उठते थे घर को;
पीछे ठेल रहा था कोई
भय–जर्जर तनु पंजर को।
पहले की–सी लेने मुझको
नहीं दौड़कर आई वह;
उलझी हुई खेल में ही हा !
अबकी दी न दिखाई वह।

उसे देखने मरघट को ही
गया दौड़ता हुआ वहाँ ;
मेरे परिचित बंधु प्रथम ही
फूँक चुके थे उसे जहाँ।
बुझी पड़ी थी चिता वहाँ पर
छाती धधक उठी मेरी ,
हाय ! फूल–सी कोमल बच्ची
हुई राख की थी ढेरी ! 


प्र१: सुखिया के पिता को किस अपराध का दंड मिला था?

(क) प्रसाद लेने का
(ख) मंदिर न आने का
(ग) मंदिर की पवित्रता नष्ट करने का
(घ) धोखा देने का

प्र२: सुखिया के पिता के पैर घर की ओर क्यों नहीं उठ रहे थे?

Friday 1 March 2013

CBSE Class 9 - SA2 Hindi -B (हिंदी पाठ्यक्रम - ब) Sample Question Paper 2012-13


Class 9 -हिंदी पाठ्यक्रम - ब - प्रशन पत्र Sample Paper (SA2)-2012-13


For this session (2012-2013), CBSE published sample questions including syllabus, marking scheme and Value based questions. The same is displayed below.







Monday 4 February 2013

CBSE - Class 9 - हिंदी (ब) - काव्यांश (Hindi-B - Poem Comprehension)

 काव्यांश
[CBSE 2011]
प्र1: निम्नलिखित काव्यांश के संधर्भ में पूछे गए प्रशनों के सही उत्तर वाले विकल्प चुन कर लिखिए ।


मैं  मजदूर मुझे देवों की बस्ती से क्या
अगणित बार धरा पर मैंने स्वर्ग बनाये ।
अम्बर में जितने तारे, उतने वर्षों से
मेरे पुरखों ने धरती का रूप सँवारा ।

CBSE - Class 9 - हिंदी (ब) - काव्यांश (Hindi-B - Poem Comprehension)धरती को सुंदरतम करने की ममता में
बिता चुका  है कई पीढ़ियाँ, वंश हमारा। 
और आगे आने वाली सदियों में
मेरे वंशज धरती का उद्धार करेंगे ।

इस प्यासी धरती के हित में ही लाया था
हिमगिरी चीर सुखद गंगा की निर्मल धारा ।
मैंने रेगिस्तानों की रेती धो - धोकर
वन्ध्या धरती पर भी स्वर्णिम पुष्प खिलाए ।
मैं  मजदूर मुझे देवों की बस्ती से क्या?


1. काव्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक होगा -

(क) मज़दूर और देव
(ख) मजदूर के कर्त्तव्य
(ग) मजदूर की आत्मकथा
(घ) धरती और मजदूर




2. मज़दूर क्या यह आशा नहीं करता -

Sunday 27 January 2013

CBSE Class 10 - हिंदी (ब) - कर चले हम फ़िदा (पाठ्य पुस्तक)

कर चले हम फ़िदा
credits:Indian Army
Q1(CBSE 2011): निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रशनों के लिए सही विकल्प चुनिए -

खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाये न रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये न सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

(i) 'साथियों' संबोधन किसके लिए आया है ?

   (क) शत्रुओं के लिए
   (ख) देशवासियों के लिए
   (ग) नेताओं के लिए
   (घ) बच्चों के लिए




Thursday 10 January 2013

CBSE Class 9 - हिंदी (ब) स्पर्श - पाठ-15 - अग्नि पथ

अग्नि  पथ

Q1(CBSE 2011): निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए:

वृक्ष हों भले खड़े,
हों घने, हों बड़े,
एक पत्र-छाँह भी माँग मत, माँग मत, माँग मत!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!

तू न थकेगा कभी!
तू न थमेगा कभी!
तू न मुड़ेगा कभी!-कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
(i) कवि किसे संबोधित कर रहा है ?

Monday 17 December 2012

CBSE Class 9 - हिंदी (ब) - मुहावरे

मुहावरे 

a. खाला जी का घर                    b. नाकों चने चबाना                   c.  आँखों का तारा होना 
d. लकीर पीटना               e. नाक में दम करना                  f.  चार चाँद लगाना 
g. एड़ी चोटी का जोर लगाना        h. छाती पर सांप लोटना                i.  नौ दो ग्यारा होना 
j. सूखकर कांटा होना                  k. घी के दिए जलाना                  l. दर दर भटकना  
m. जले पर नमक छिकना        n.  मन्त्र मुग्ध होना                    o. घुटने टेक देना 
p. घी के दिए जलाना                 q. छक्के छुड़ा देना                      r. आँखे पथरा जाना 
s. ईंट से ईंट बजाना                  t. धूल झोंकना 
उपरलिखित मुहावरों द्वारा वाक्य पूर्ति कीजिये:

1. बीमार आशा को जब में देखने गयी तो उसका शरीर ______________________ हो गया था ।
2. जबसे उसकी नौकरी छूटी है वह _______________ रही है ।

Sunday 9 December 2012

CBSE Class 8/9/10 - Hindi - अनुच्छेद - पुस्तकें एवं कंप्यूटर - किसका वर्चस्व

पुस्तकें एवं कंप्यूटर - किसका वर्चस्व ?
(अनुच्छेद) 

श्रमार्जन जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है । यह ज्ञान हम विभिन्न इन्द्रियों द्वारा भिन्न - भिन्न स्त्रोतों से प्राप्त करते हैं ।  

परन्तु पुस्तकें प्राचीन कल से ज्ञान अर्जन का एक सार्थक साधन रही हैं । पुस्तकों द्वारा हम वह समय जो हमने देखा नहीं, सुना नहीं परन्तु उपरोक्त का सम्पूर्ण ज्ञान हम प्राप्त कर सकते हैं । 

जैसे - जैसे मनुष्य का बौद्धिक विकास हुआ वैसे -2 तकनीकी विकास ने करवट ली । और उसने सम्पूर्ण विश्व को एक मुट्ठी में सिकोड़ लिया । इसीका विश्वव्यापी उदहारण है - कम्प्यूटर । कंप्यूटर पर घर बैठे ही हमें विश्वदर्शन हो जाता है  और इतना ही नहीं हमें विश्व की घटनायों से जोड़ भी सकता है ।

Friday 23 November 2012

CBSE Class 10 - हिंदी -ब - समास विग्रह (Hindi-B)

 समास (Compound Words)


प्र: (सीबीएसई 2011/2012): निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह एवं समास का नाम लिखिए
        1. चरणकमल          2. चिड़ीमार            3. आजन्म          4. परलोकगमन
        5. हवन सामग्री        6. पुस्तकालय        7. घनश्याम        8. यथामत
        9. हथकड़ी              10. महादेव 


उत्तर:

Wednesday 14 November 2012

CBSE Class 9 - Hindi - अपठित काव्यांश -1

अपठित काव्यांश अपठित काव्यांश


(CBSE 2010) दिए गए काव्यांश  को पढकर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनिए -

वह तोडती पत्थर ।
देखा मैंने इलाहाबाद के पथ पर,
वह तोडती पत्थर ।
कोई न छायादार
पेड वह जिसके तले बैठी स्वीकार,
श्याम तन, भर बँधा यौवन,
नत नयन, प्रिय कर्म रत मन ।
गुरु हथौडा हाथ।
करती बार-बार प्रहार 
सामने तरु मालिका, अट्टालिका प्राकार
चढ रही थी धूप,
गर्मियों के दिन