शब्द – निर्माण : उपसर्ग
उतर: जो शब्दांश मूल शब्द के प्रारम्भ से जुड़कर उनके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन कर देते है, उन्हें ‘उपसर्ग’ कहा जाता हैं|
प्रश्न: 2 हिंदी में कितने प्रकार के उपसर्ग होते है? और इनके उदहारण दीजिए|
उतर: हिंदी में चार प्रकार के उपसर्ग होते है:
(क) संस्कृत के उपसर्ग
(ख) उपसर्ग की तरह प्रयोग किये जाने वाले संस्कृत के अव्यय|
(ग) हिंदी के उपसर्ग
(घ) उर्दू के उपसर्ग
(क) संस्कृत के उपसर्ग:
| उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण |
| अ | नहीं, अभाव | अनाथ, अज्ञान, अधर्म |
| अनु | पीछे, समान | अनुकरण, अनुरूप |
| आ | तक, पूर्ण | आचरण, आदान, आगमन,आजन्म |
| उप | समीप,छोटा | उपवन, उपकार, उपमंत्री,उपदेश |
| दुर् | कठिन, बुरा | दुर्बल, दुर्गण, दुरात्मा, दुर्भाग्य |
| नि | नीचे, अच्छी तरह | निबंध, निवेदन |
| निर् | रहित, निषेध | निर्गुण, निर्मल |
| परा | उल्टा | पराजय, पराक्राम |
| प्रति | प्रत्येक, विरोध | प्रतिदिन, प्रतिमास, प्रतिशत, प्रतिकूल |
| वि | विशेषता, अलग | विरोध विज्ञान, विशेष, विहीन, विहार, विनय |
| स | साथ | सफल, सपरिवार |
| सु | शुभ, अच्छा | सुंदर सुमति, सुशांत, सुपुत्री, सुगम |






