कक्षा ८ - हिंदी - ग्रीष्म अवकाश गृह कार्य
प्रश्न १: कोष्ठक में दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाकर रिक्त स्थान भरिए -
(क) यहां पानी का ____ बहुत अधिक है| (बहना)
(ख) ताजमहल की _____ दर्शनीय है| (सुंदर)
(ग) यह मंदिर काफी _____ पर है| (ऊँचा)
(घ) ______व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है| (आलसी)
( मुड़ो प्रकृति की ओर, बढो _____ की ओर| (मनुष्य)
उत्तर :
(क) यहां पानी का
बहाव बहुत अधिक है|
(ख) ताजमहल की
सुंदरता दर्शनीय है|
(ग) वह यह मंदिर काफी
ऊंचाई पर है|
(घ)
आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है|
(ड) मुड़ो प्रकृति की ओर, बढो
मनुष्यता की ओर|
प्रश्न २: रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्यों को दोबारा लिखिए |
(क) इस कविता के रचयिता एक प्रसिद्ध कवि है|
(ख) हमारे सम्राट अत्यंत विद्वान है|
(ग) आचार्य के शिष्य बुद्धिमान है|
(घ) आजकल नेताओं और अभिनेत्रियों की चांदी है|
(ड) घर में एक युवक ने प्रवेश किया|