Tuesday 21 May 2013

CBSE Class 9 - Hindi - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

(Asked in CBSE 2012 SA1 Papers)


१. गणित का ज्ञाता
२. हाथ से लिखा हुआ
३. शरण में आया हुआ
४. जिसका कोई शत्रु न हो
५. जो बिना वेतन के काम करे
६. जो कभी संभव न हो सके
७. जिसका अंत न हो
८. जो उपकार को माने
९. जिसे गुप्त रखा जाये
१०. जो कभी बूढ़ा न हो
११. जिसे किसी भी स्थिति में टाला न जा सके
१२. सत्य बोलने वाला
१३. जिसका कोई स्वामी/नाथ न हो
१४. जिसका जन्म न हो सके
१५. जो सब कुछ जानता हो

१६. बिना सोचे समझे किया गया विश्वास
१७. जो कानून के विरुद्ध हो
१८. जिसका आदि न हो
१९. जिसका कोई कारण न हो
२०. अत्याचार करने वाला
२१. जिसमें धैर्य न हो
२२. अपने ऊपर बीती
२३. किसी और का सहारा न लेने वाला
२४. तेज़ गति से चलने वाला
२५. जिसे करना कठिन हो
२६. बिना नियम के होने वाला
२७. जो कभी न मरे
२८. जानने की इच्छा रखने वाला
२९. रास्ता दिखाने वाला
३०. पश्चिमी देशों से संबंधित
३१. जहाँ जाया न जा सके


उत्तर :
१. गणितज्ञ
२. हस्तलिखित
३. शरणागत
४. अजातशत्रु
५. अवैतनिक
६. असंभव
७. अनंत
८. कृतज्ञ
९. गोपनीय
१०. अजर
११. अनिवार्य
१२. सत्यवादी
१३. अनाथ
१४. अजन्मा
१५. सर्वज्ञ
१६. अन्धविश्वास
१७. अवैध
१८. अनादि
१९. अकारण
२०. अत्याचारी
२१. अधीर
२२. आपबीती
२३. स्वावलंबी
२४. द्रुतगामी
२५. दुष्कर
२६. अनियमित
२७. अमर
२८. जिज्ञासु
२९. पथप्रदर्शक /मार्गदर्शक
३०. पाश्चात्य
३१. अगम्य

2 comments:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.