Sunday 22 March 2020

सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० - रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण (CBSE Class 10 Hindi B - Vakya Rupantaran) (#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० -
रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण

 सीबीएसई हिंदी ब - कक्षा १० - रचना की दृष्टी से वाक्य रूपांतरण (CBSE Class 10 Hindi B - Vakya Rupantaran) (#eduvictors)(#cbseClass10Hindi)

ब साधारण वाक्य या सरल वाक्य को मिश्र या संयुक्त वाक्य में, संयुक्त वाक्य को मिश्र वाक्य या सरल वाक्य में तथा मिश्र वाक्य को सरल या संयुक्त वाक्य में बदलना ही रचना की द्रष्टि से वाक्य रूपांतरण कहलाता है| 

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में रूपांतरण:

साधारण से संयुक्त वाक्य बनाने के लिए उसे दो भागों में बॉटकर 'किंत', 'परंत', “अथवा', “लेकिन' इसलिए “और' योजकों दुवारा जोड़ दिया जाता है| 

प्रश्न: निम्नलिखित सरल वाक्यों को संयुंक्त वाक्यों में बदलिए| 
१. आप चाय, कॉफी में से क्या लेंगे?
२. दवा लेने के लिए वह अस्पताल गया।
. माली को देखते ही बच्चे भाग गए।
. उसे रिपोर्ट लिखवाने थाने जाना है।
. बीमार होने के कारण आज उसने स्नान नहीं किया।

उत्तर
१. आप चाय लेंगे या कॉफी ।

२. उसे दवा लेनी थी, इसलिए वह अस्पताल गया।

३. बच्चों ने माली को देखा और वे भाग गए।
                        अथवा 
   बच्चों ने माली को देखा इसलिए वे भाग गए।

४. उसे रिपोर्ट लिखवाना है इसलिए थाने जाना है।

५. वह  बीमार है इसलिए उसने आज स्नान नहीं किया।


प्रश्न:  निम्लिखित संयुक्त वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलिए ।
१. बस छूट गई इसलिए वह स्कूल  नहीं गया। 
२. दिन भर बारिश होती रही और तेज़ हवा चलती रही । 
३. हमें फ़िल्म देखनी था इसलिए सिनेमाघर गए।
४. वह स्कूल गया परंतु उसने फीस नहीं जमा कराई।


उत्तर: 
१. बस छूटने के कारण वह स्कूल  नहीं गया ।
२. दिनभर वर्षा के साथ तेज हवा भी चलती रही।
३. हम फ़िल्म देखने के लिए सिनेमाघर गए। | 
४. स्कूल जाकर भी उसने फीस नहीं जमा कराई। 


10 comments:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.