Sunday 6 February 2022

कक्षा १० - हरिहर काका - हिंदी ब - शब्दार्थ CBSE Class 10 - Harihar Kaka - Hindi B - Words and Meanings #class10Hindi #HindiSanchayan #eduvictors

कक्षा १० - हरिहर काका - हिंदी ब - शब्दार्थ  

CBSE Class 10 - Harihar Kaka - Hindi B - Words and  Meanings  

कक्षा १० - हरिहर काका - हिंदी ब - शब्दार्थ  CBSE Class 10 - Harihar Kaka - Hindi B - Words and  Meanings  #class10Hindi #HindiSanchayan #eduvictors


#class10Hindi 

शब्दार्थ

यंत्रणाओं - यातनाओं / क्लेशों /कष्टों।

आसक्ति - लगाव।

मन:स्थिति- मन की स्थिति ।

सयाना - बड़ा होना।

मझधार (मँझधार) - बीच में ( जल प्रवाह या भवसागर के मध्य में )।


वैचारिक- विचार संबंधी ।

विलीन - लुप्त होना।

विकल्प - दूसरा उपाय।

ठाकुरबारी (ठाकुरबाड़ी) - देवस्थान।

संचालन - चलाना।

उक्ति- कथन

नियुक्ति - लगाया गया, तैनाती।

समिति - संस्था ।

दवनी - गेहूँ / धान निकालने की प्रक्रिया।

जाग्रत- जगा हुआ ।

अगउम - प्रयोग में लाने से पहले देवता के लिए निकाला गया अंश।

अहाता- चारों ओर से दीवारों से घिरा हुआ मैदान ।

घनिष्ठ - गहरा।

मनौती- मन्नत।

प्रवचन - भाषा/ उपदेश।

मशगूल - व्यस्त।

हुमाध - हवन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री।

तत्क्षण - उसी पल।

अकारथ - बेकार।

मुस्तैद - तैयार/ कमर कसकर तैयार रहना।

निष्कर्ष - परिणाम।

सार्थक- उद्देश्य वाला।

बय - वसीयत / उम्र।

अप्रत्याशित - आकस्मिक।

परिस्थितिवश- परिस्थितियों के कारण।

महटिया - टाल जाना/नजरअंदाज कर देना।

दोनों जून- दोनों वक्‍त । 

अलाबा- अतिरिक्त ।

छल, बल, कल - वंचना, शक्ति, बुद्धि।

आच्छादित - ढका हुआ।

कलर्क- लिपिक/कर्मचारी ।

प्रतीक्षारत- इंतज़ार करते हुए।
 
इत्मीनान- तसल्ली।

मशगूल- व्यस्त। 

धमाचौकड़ी- उछल-कूद। 

दालान- बरामदा। 

मोहभंग- प्रेम की भ्रांति का नाश। 

सराहना- प्रशंसा। 

निश्चित- बेफ़िक्र।


👉इन्हें भी देखें :

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.