Friday 4 March 2022

कक्षा १० - हिंदी ब - टोपी शुक्ला - शब्दार्थ CBSE Class 10 Hindi(B) - Word-Meaning (#cbseNotes)(#eduvictors)(#class10HindiB)

कक्षा १० - हिंदी ब - टोपी शुक्ला - शब्दार्थ

CBSE Class 10 Hindi(B) - Word-Meaning

कक्षा १० - हिंदी ब - टोपी शुक्ला - शब्दार्थ  CBSE Class 10 Hindi(B) - Word-Meaning  (#cbseNotes)(#eduvictors)(#class10HindiB)


परंपरा - प्रथा/ प्रणाली जो बहुत दिनों से चली आ रही हो।

डेवलपमेंट - विकास।

अटूट - न टूटने वाला मजबूत।

वसीयत - मृत्यु या लंबी यात्रा के अवसर पर मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति के प्रबंध, उपभोग आदि के विषय में लिखित इच्छा जो दर्ज कर दी गई हो।

करबला - इस्लाम का एक पवित्र स्थान।

नमाजी - नियमित रूप से नमाज पढ़ने वाला।

माश का सदका - एक टोटका।

चेचक - एक संक्रामक रोग जिसमें बुखार के साथ पूरे शरीर पर दाने निकल आते हैं, शीतला।

पूरबी (बोली) - पूरन की तरफ़ बोली जाने वाली भाषा।

छठी - जन्म के छठे दिन का स्नान / पूजन / उत्सव।

जश्न - उत्सव / खुशी का जलसा।

फर्क - अंतर।

नाक-नक्शा - रूप-रंग।

कस्टोडियन - जिस संपत्ति पर किसी का मालिकाना हक न हो उसका संरक्षण करने वाला विभाग।

बीजू पेड़ - आम की गुठली से उगाया गया आम का पेड़।

बेशुमार - बहुत सारी।

बाजी - बड़ी बहन।

कचहरी - न्यायालय।

पाक - पवित्र।

मुलुक (मुल्क ) - देश।

अलबत्ता - बल्कि।

अमावट - पके आम के रस को सुखाकर बनाई गई मोटी परत।

छल, बल, कल - वंचना, शक्ति, बुद्धि।

तिलवा - तिल का लंद/तिल से बने व्यंजन।

लफ़्ज़ - शब्द।

दुर्गति - बुरी हालत।

कुटाई - पिटाई।

कबाबची - कबाब बनाने वाला।

जुगराफ़िया ( ज्योग्राफ़ी) - भूगोल शास्त्र।

पुरसा - सांत्वना देना।

तबादला - बदली/ स्थानांतरण।

एहसास - अनुभूति।

शुशकार - कुत्ते को किसी के पीछे लगाने के लिए निकाली जाने वाली आवाज।

टर्राव - बड़बड़ करना।

गाउदी - भोंदू/बुद्धू।

सितम - अत्याचार।

लौंदा - गीली मिट्टी का पिंड।

नजरे - बंद जो किसी स्थान पर निगरानी में रखा गया हो और जिसे निश्चित सीमा के बाहर जाने की आज्ञा न हो।


👉इन्हें देखें 

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.