कक्षा ९ - हिंदी (ब) - स्पर्श -
कविता आदमीनामा
(प्रश्न - उत्तर)
कवि: नजीर अकबराबादी
प्रश्न १ : कवि की दृष्टि आदमी के किन-किन रूपों का बखान करती है? क्रम से लिखिए|
उत्तर :
१. बादशाह के रूप में भी होता है और वह गरीब व भिखारी के रूप में भी होता है|
२. एक आदमी मालदार होता है और दूसरा आदमी कमजोर होता है|
३. एक आदमी को खाने के लिए स्वादिष्ट भोजन मिलता है और दूसरे आदमी को सूखी रोटियां चबानी पड़ती है|
प्रश्न २: चारों छंदों में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा है? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए|