Showing posts with label class6-hindi. Show all posts
Showing posts with label class6-hindi. Show all posts

Thursday 4 August 2022

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें - कविता का सार और व्याख्या - कक्षा-6 विषय- हिंदी पुस्तक - वसंत भाग- 1 Class 6 Hindi - Chaand Se Thodi Gappen - Poem Summary #eduvictors #class6Hindi

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें - कविता का सार और  व्याख्या 

कक्षा-6 विषय- हिंदी पुस्तक - वसंत भाग- 1

Class 6 Hindi - Chaand Se Thodi Gappen - Poem Summary 

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें - कविता का सार और  व्याख्या - कक्षा-6 विषय- हिंदी पुस्तक - वसंत भाग- 1 Class 6 Hindi - Chaand Se Thodi Gappen - Poem Summary #eduvictors #class6Hindi


कविता का परिचय


चाँद से थोड़ी-सी गप्पें' कविता 'शमशेर बहादुर सिंह' द्वारा लिखित है। लेखक ने बालिका के माध्यम से बाल-मनेविज्ञान का सुंदर चित्रण किया है |



कविता का सार

Tuesday 3 November 2020

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) (Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par) #HindiGrammar #हिंदीव्याकरण #eduvictors

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) 

Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) (Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par) #HindiGrammar #हिंदीव्याकरण #eduvictors


जिन शब्दों से किसी कार्य के होने या करने का (बोध) होता हो, तो उसे क्रिया कहते हैं । जैसे

- खाना, पीना, गाना , रहना, जाना आदि |

घातु - क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। जैसे-लिख, पढ़, जा, खा, गा, रो, पा आदि। इन्हीं घातुओं से लिखता, पढ़ता, आदि क्रियाएँ बनाई जाती है |

कर्म के आधार पर क्रिया के दो प्रकार के भेद होते हैं -

1. अकर्मक क्रिया

2. सकर्मक क्रिया


1. अकर्मक क्रिया- 

अकर्मक क्रिया के साथ कमी भी कर्म का (बोध) नहीं होता तथा उसका प्रभाव कर्ता पर पढ़ता है|

उदाहरण -  मनोज गाता है |

(कर्म का अभाव है तथा गाता है क्रिया का प्रभाव मनोज पर पड़ता है। )

Sunday 26 July 2020

हिंदी व्याकरण - समूहवाची शब्द - अभ्यास पत्र (Hindi Grammar Samuhvachi Shabd Collective Nouns - Worksheet) (#eduvictors)(#hindigrammar)(#cbse)

समूहवाची शब्द 

हिंदी व्याकरण - अभ्यास पत्र

हिंदी व्याकरण  - समूहवाची शब्द - अभ्यास पत्र (Hindi Grammar Samuhvachi Shabd Collective Nouns - Worksheet)  (#eduvictors)(#hindigrammar)(#cbse)


समूहवाची शब्द समुदाय तथा समूह को दर्शाते हैं।
उदाहरण-  अंगूर का गुच्छा
गुच्छा एक समूहवाचक संज्ञा है |

उदाहरण: भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड,  सेना, आदि


प्रश्न: निम्नलिखित रिक्त स्थानों को समूहवाची शब्दों द्वारा भरिये | 

१. धागों की ________

२. मजदूरों की _________

३. पर्वतों की __________

४. सेना की _________

५. ज्ञान का _________

Thursday 12 March 2020

CBSE Class 6 - Hindi हिंदी ( प्रश्न पत्र-1)- Annual Question Paper 2019-2020 (#eduvictors)(#cbsepapers)

CBSE Class 6 - Hindi हिंदी ( प्रश्न पत्र-1)
 
Annual Sample Question Paper (Set-1) 

 (2019-20) 

CBSE Class 6 - Hindi हिंदी ( प्रश्न पत्र-1)- Annual Question Paper 2019-2020 (#eduvictors)(#cbsepapers)

कक्षा 6 के छात्रों के लिए अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय सीमा के भीतर नमूना प्रश्न पत्रों का अभ्यास और प्रयास करना चाहिए।
विषय के बारे में अपने ज्ञान का आकलन करने के लिए हिंदी विषय पर एक प्रश्न पत्र इस प्रकार है।

अध्ययन के लिए आप निम्नलिखित मदद गाइड का उल्लेख कर सकते हैं:



Thursday 17 October 2019

Class 6 - 10 हिंदी व्याकरण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) (#eduvictors)(#hindigrammar)

हिंदी व्याकरण 

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs )
Class 6 - 10 हिंदी व्याकरण  बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) (#eduvictors)(#hindigrammar)


eduvictors.com प्रस्तुत करता है हिंदी व्याकरण सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ).

Monday 30 April 2018

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोकोक्तियां (Proverbs)

कक्षा ६, ७, ८, ९, १० - हिंदी  - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs) (#cbsenotes)(#eduvictors)

लोगों द्वारा कही गई प्रसिद्ध बात कहावत बन जाती है | इन्हें लोकोक्ति भी कहते हैं|
इन का अर्थ शाब्दिक ना होकर और ही संकेत करता है| वास्तव में किसी मान्यता, आस्था या अनुभव आदि की अभिव्यक्ति होती है| मुहावरे का प्रयोग तो वाक्यांश के रूप में होता है, परंतु लोकोक्ति का प्रयोग वाक्य के अंत में स्वतंत्र रूप से होता है|
स्वतंत्र रूप में प्रयोग होने वाली और लोगों द्वारा कही गई बात लोकोक्ति कहलाती है|


कुछ लोकोक्तियों उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग
१. अंत भला तो सब भला
    अच्छे का परिणाम अच्छा होता है|
    हरि ने अपने माता-पिता की बहुत सेवा की| अब उसका बेटा उसकी सेवा करता है| कहते हैं अंत भला तो सब भला|

२. अंधा क्या चाहे दो आंखें
    बिना प्रयास के मनचाही वस्तु का मिल जाना|
    वैभव के ऑफिस जाने के लिए गाड़ी आने लगी| इससे वह खुश है, अंधा क्या चाहे दो आंखें|

Saturday 22 October 2016

CBSE Class 6/7/8/9/10 - शब्द – निर्माण : उपसर्ग

शब्द – निर्माण : उपसर्ग

CBSE Class 6/7/8/9/10 - शब्द – निर्माण : उपसर्ग

प्रश्न:1  उपसर्ग किसे कहते है?

उतर: जो शब्दांश मूल शब्द के प्रारम्भ से जुड़कर उनके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन कर देते है, उन्हें ‘उपसर्ग’ कहा जाता हैं|

प्रश्न: 2 हिंदी में कितने प्रकार के उपसर्ग होते है? और इनके उदहारण दीजिए|

उतर: हिंदी में चार प्रकार के उपसर्ग होते है:

(क) संस्कृत के उपसर्ग

(ख) उपसर्ग की तरह प्रयोग किये जाने वाले संस्कृत के अव्यय|

(ग) हिंदी के उपसर्ग

(घ) उर्दू के उपसर्ग

(क) संस्कृत के उपसर्ग:

उपसर्ग                अर्थ                               उदाहरण
अ नहीं, अभाव                          अनाथ, अज्ञान, अधर्म
अनुपीछे, समानअनुकरण, अनुरूप
तक, पूर्णआचरण, आदान, आगमन,आजन्म
उपसमीप,छोटाउपवन, उपकार, उपमंत्री,उपदेश
दुर् कठिन, बुरादुर्बल, दुर्गण, दुरात्मा, दुर्भाग्य
निनीचे, अच्छी तरहनिबंध, निवेदन
निर्रहित, निषेधनिर्गुण, निर्मल
पराउल्टापराजय, पराक्राम
प्रतिप्रत्येक, विरोधप्रतिदिन, प्रतिमास, प्रतिशत, प्रतिकूल
विविशेषता, अलगविरोध विज्ञान, विशेष, विहीन, विहार, विनय
साथसफल, सपरिवार
सुशुभ, अच्छासुंदर सुमति, सुशांत, सुपुत्री, सुगम


Thursday 18 April 2013

CBSE Class 6/7/8/9 - Hindi - अनौपचारिक पत्र

अनौपचारिक पत्र

१) मित्र को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई पत्र लिखो |

११२,शारदा निकेतन
दिल्ली |
दिनांक ----------

प्रिय मित्र -------,

सप्रेम नमस्कार |
कल ही मुझे तुम्हारे जन्मदिन का निमंत्रण पत्र मिला | मुझे यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तुम अपना जन्म-दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही हो | इस शुभ अवसर पर सुबह अनाथालय जाकर बच्चों को खाना और कपड़े बाँटने का विचार अति उत्तम है | शाम को घर पर रखी पार्टी और उसमें आयोजित जादूगर का खेल अवश्य ही सबको पसंद आएगा | मेरी ओर से तुम्हें जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई | मैं तुम्हारे कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होऊँगा/ होऊँगी |

पूज्य चाचा जी और चाची जी को मेरा प्रणाम कहना और सोनू को प्यार |

तुम्हारा मित्र/तुम्हारी सखी ,

क. ख. ग.


२) मित्र को परीक्षा में सफलता पर बधाई देते हुए पत्र लिखो |

Saturday 13 April 2013

CBSE Class 6/7/8 - Hindi - औपचारिक पत्र

औपचारिक पत्र 

१)  अवकाश प्राप्ति हेतु प्रधानाचार्य जी को पत्र लिखें |

सेवा में
प्रधानाचार्य जी/प्रधानाचार्या जी
क.ख.ग. विद्यालय
महोदय/महोदया,

विषय - अवकाश प्राप्ति हेतु|

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा ---- की छात्रा/छात्र हूँ | कल विद्यालय से लौटते समय तेज़ बारिश में भीगने के कारण मुझे तेज़ ज्वर हो गया है | अतः मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ | कृपया मुझे तीन दिन (दिनांक ११-४-१३ से १३-४-१३ ) का अवकाश प्रदान करें | आपकी अति कृपा होगी |

धन्यवाद|

आपकी आज्ञाकारी शिष्या/आपका आज्ञाकारी शिष्य,
कक्षा ------
अनुक्रमांक(roll no.)-----
दिनांक --------