Tuesday 3 November 2020

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) (Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par) #HindiGrammar #हिंदीव्याकरण #eduvictors

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) 

Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par

हिंदी व्याकरण - क्रिया (कर्म के आधार पर) (Hindi Grammar - Kriya (Verbs) - Karam Ke Adhar Par) #HindiGrammar #हिंदीव्याकरण #eduvictors


जिन शब्दों से किसी कार्य के होने या करने का (बोध) होता हो, तो उसे क्रिया कहते हैं । जैसे

- खाना, पीना, गाना , रहना, जाना आदि |

घातु - क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। जैसे-लिख, पढ़, जा, खा, गा, रो, पा आदि। इन्हीं घातुओं से लिखता, पढ़ता, आदि क्रियाएँ बनाई जाती है |

कर्म के आधार पर क्रिया के दो प्रकार के भेद होते हैं -

1. अकर्मक क्रिया

2. सकर्मक क्रिया


1. अकर्मक क्रिया- 

अकर्मक क्रिया के साथ कमी भी कर्म का (बोध) नहीं होता तथा उसका प्रभाव कर्ता पर पढ़ता है|

उदाहरण -  मनोज गाता है |

(कर्म का अभाव है तथा गाता है क्रिया का प्रभाव मनोज पर पड़ता है। )


2. सकर्मक क्रिया- 

जो क्रिया सदैव कर्म के साथ आती हो, तो उसे सकर्मक क्रिया कहा जाता हैं |

उदाहरण - युवराज रोटी खाता है । (खाना क्रिया के साथ कर्म रोटी है। )

यदि वाक्य में 'क्या' या 'किसको' का उत्तर मिलता है तो सकर्मक क्रिया होती है | 

जैसे राधा गाना  गए रही है | 

राधा 'क्या गा रही है'| 


सकर्मक क्रिया के दो भेद हैं-

(i) एककर्मक क्रिया

(ii) द्विकर्मक क्रिया


(i) एककर्मक क्रिया

जिन सकर्मक क्रियाओं का केवल एक ही कर्म होता हैं उन्हें एककर्मक क्रिया कहते हैं ।

जैसे- वह चित्र बनता हैं ।


(ii) द्विकर्मक क्रिया - जिन सकर्मक क्रियाओं में दो कर्म होते हैं उन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते हैं ।

जैसे- दीदी ने अखिल को पुस्तक दी |


प्रश्न १ - निम्नलिखित वाक्यों  में क्रिया को रेखांकित कीजिए तथा कर्म के आधार पर भेद भी लिंखिए -

(क) टोकरी में सेब रखे हैं।

(ख) माली पौधों को पानी दे रहा है।

(ग) बंदर नाच रहा है।

(घ) रोहित दौड़ रहा है।

(ड) आयुष ने दवा पी ली।

(च) कोमल कूदती है।


उत्तर:

(क) टोकरी में सेब रखे हैं। (सकर्मक क्रिया) (एककर्मक क्रिया)

(ख) माली पौधों को पानी दे रहा है।  (सकर्मक क्रिया) (द्विकर्मक क्रिया)

(ग) बंदर नाच रहा है।  (अकर्मक क्रिया)

(घ) रोहित दौड़ रहा है। (अकर्मक क्रिया)

(ड) आयुष ने दवा पी ली। (सकर्मक क्रिया)(एककर्मक क्रिया)

(च) कोमल कूदती है। (अकर्मक क्रिया)


👉अवश्य देखें  (See Also):

Hindi Antonyms Quiz (विलोम शब्द प्रश्नोत्तरी) 
Hindi - अपठित काव्यांश 
हिंदी -ब - समास विग्रह 
हिंदी (ब) - मुहावरे

औपचारिक पत्र 
अनौपचारिक पत्र
समास   
वाक्य भेद-1 
वाक्य भेद-2  
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
संधि-विच्छेद

हिंदी (ब) - कार्यपत्र (Worksheet) - २०१६
शब्द – निर्माण: उपसर्ग
अशुद्ध् वाक्यों का शोधन
हिंदी - लोकोक्तियां (Hindi-Proverbs)
हिंदी व्याकरण - वर्ण-विच्छेद
हिंदी व्याकरण  समूहवाची शब्द  (अभ्यास पत्र )  
हिंदी व्याकरण बहुविकल्प प्रश्नोतर

1 comment:

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.