Monday 18 January 2021

हिंदी ब - (गद्य खंड) स्पर्श पाठ-01 प्रेमचंद- बड़े भाई साहब - महत्त्वपूर्ण प्रश्न - Hindi B - Chapter 1: Premchand - Bade Bhai Sahab - Important Questions (#class10HindiB)(#cbse2020)(#eduvictors)

हिंदी ब - (गद्य खंड) स्पर्श पाठ-01 प्रेमचंद- बड़े भाई साहब - महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Hindi B - Chapter 1: Premchand - Bade Bhai Sahab - Important Questions 


हिंदी ब - (गद्य खंड) स्पर्श पाठ-01 प्रेमचंद- बड़े भाई साहब - महत्त्वपूर्ण प्रश्न - Hindi B - Chapter 1: Premchand - Bade Bhai Sahab - Important Questions (#class10HindiB)(#cbse2020)(#eduvictors)


निम्नलत्रिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए

. छोटे भाई ने अपनी पढ़ाई का टाइम-टेबिलर बनाते समय क्या-क्या सोचा और फिर उसका पालन क्यों नहीं कर पाया?

. एक दिन जब गुल्ली-डंडा खेलने के बाद छोटा भाई बड़े आई साहब के सामने पहुँचा तो उनकी क्या प्रतिक्रिया हुई?

. बड़े भाई साहब को अपने मन की इच्छाएँ क्यों दबानी पड़ती थीं?

. बड़े आई साहब छोटे भाई को क्या सत्राह देते थे और क्यों?

. छोटे भाई ने बड़े भाई साहब के नरम व्यवहार का क्या फायदा उठाया?


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए

. बड़े भाई की डॉँट-फटकार अगर न मित्नती, तो क्या छोटा भाई कक्षा में अव्वल आता? अपने विचार प्रकट कीजिए।

. इस पाठ में लेखक ने समूची शिक्षा के किन तौर-तरीकों पर व्यंग्य किया है? क्या आप उनके विचार से सहमत हैं?

. बड़े भाई साहब के अनुसार जीवन की समझ कैसे आती है?

. छोटे भाई के मन में बड़े भाई साहब के प्रति श्रद्धा क्‍यों उत्पन्न हुई?

१०. बड़े भाई  की स्वभावगत विशेषताएँ बताइए |

११. बड़े भाई साहब ने जिंदगी के अनुभव और किताबी ज्ञान में से किसे और क्यों महत्वपूर्ण कहा है?

१२. बताइए पाठ के किन अंशों से पता चलता है कि  छोटा भाई अपने भाई साहब का आदर करता है।

निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए -

१३. इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज नहीं, असर चीज है बुद्धि का विकास।

१४. फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुडकियाँ खाकर भरी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था।

१५. बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने?

१६. आँखें आसमान की ओर थीं और मन उस आकाशगामी पथिक की ओर, जो मंद गति से झूमता पतन की ओर चत्रा आ रहा था, मानो कोई आत्मा स्वर्ग से निकलकर विरक्‍्त मन से नए संस्कार ग्रहण करने जा रही हो।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए

१७. बताइए पाठ के किन अंशों से पता चलता है कि भाई साहब को जिंदगी का अच्छा अनुभव है।

१८. बताइए पाठ के किन अंशों से पता चलता है कि भाई साहब के भीतर भी एक बच्चा है।

१९. बताइए पाठ के किन अंशों से पता चलता है कि - भाई साहब छोटे भाई का भला चाहते हैं।

प्रश्न-अभ्यास (मौखिक)

निम्नल्रिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -

२०. कथा नायक की रुचि किन कार्यों में थी?

२१. बड़े भाई साहब छोटे भाई से हर समय पहला सवाल क्या पूछते थे?

२२. दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया?

२३. बड़े भाई साहब छोटे भाई से उम्र में कितने बड़े थे और वे कौन-सी कक्षा में पढ़ते थे?

२४. बड़े भाई साहब दिमाग को आराम देने के ल्रिए क्या करते थे?

भाषा-अध्ययन

२५. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए -

           नसीहत, रोष, आजादी, राजा, ताजुब्ब

२६. प्रेमचंद की भाषा बहुत पैनी और मुहावरेदार है। इसीलिए इनकी कहानियाँ रोचक और प्रश्नावपूर्ण होती हैं। इस कहानी में आप देखेंगे कि हर अनुच्छेद में दो-तीन मुहावरों का प्रयोग किया गया है।

उदाहरणत : इन वाक्यों को देखिए और ध्यान से पढ़िए

मेरा जी पढ़ने में बिलकुल न तरगता था? एक घंटा भी किताब लेकर बैठना पहाड़ था।

भाई साहब उपदेश की कल्रा में निपुण थे? ऐसी-ऐसी त्रगती बातें कहते, ऐसे-ऐसे सूक्ति बाण चलाते कि मेरे जिगर के टुकडे-टुकडे हो जाते और हिम्मत टूट जाती?

वह जानलेवा टाइम-टेबिल्र वह आँखफोड पुस्तकें किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फजीहत का अवसर मित्र जाता?


२७. निम्मलिखित तत्सम, तद्धव, देशी, आगत शब्दों को दिए गए उदाहरणों के आधार पर छाँटकर लिखिए।

तत्सम तद्धव देशज आगत (अंग्रेजी एवं उर्दू/अरबी:फारसी),

जन्मसिद्ध, आँख, दाल- भात, पोजीशन, फजीहत

ताबीम, जल्दबाजी, पुख्ता ,हाशिया, चेष्टा, जमात, हर्फ, सूक्तिबाण, जानलेवा, आँखफोड, घुड़कियाँ;

आधिपत्य, पन्‍ना, मेत्रा - तमाशा, मसलबन, स्पेशत्र, स्कीम, फटकार, प्रात :कात, विद्वान, निपुण, भाई

साहब, अवहेनना, टाइम - टेबिल


२८. क्रियाएँ मुख्यत : दो प्रकार की होती हैं - सकर्मक और अकर्मक।

सकर्मक क्रिया - वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं; 

जैसे - शीला ने सेब खाया।|

         मोहन पानी पी रहा है।

अकर्मक क्रिया - वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं;

जैसे - शीला हँसती है|
         बच्चा रो रहा है|

नीचे दिए वाक्यों में कौन-सी क्रिया है - सकर्मक या अकर्मक? लिखिए
(क) उन्होंने वहीं हाथ पकड़ लिया।
(ख) फिर चोरों-सा जीवन कटने तरगा।
(ग) शैतान का हाल भी पढ़ा ही होगा।
(घ) मैं यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता।
(ड) समय की पाबंदी पर एक निबंध लिखो।
(च) मैं पीछे - पीछे दौड़ रहा था।

२९. 'इक' प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए -
विचार, इतिहास, संसार, दिन, नीति, प्रयोग, अधिकार

👉 इन्हें देखें 

No comments:

Post a Comment

We love to hear your thoughts about this post!

Note: only a member of this blog may post a comment.