लोकोक्तियां (Proverbs)
लोगों द्वारा कही गई प्रसिद्ध बात कहावत बन जाती है | इन्हें लोकोक्ति भी कहते हैं|
इन का अर्थ शाब्दिक ना होकर और ही संकेत करता है| वास्तव में किसी मान्यता, आस्था या अनुभव आदि की अभिव्यक्ति होती है| मुहावरे का प्रयोग तो वाक्यांश के रूप में होता है, परंतु लोकोक्ति का प्रयोग वाक्य के अंत में स्वतंत्र रूप से होता है|
स्वतंत्र रूप में प्रयोग होने वाली और लोगों द्वारा कही गई बात
लोकोक्ति कहलाती है|
कुछ लोकोक्तियों उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग
१.
अंत भला तो सब भला
अच्छे का परिणाम अच्छा होता है|
हरि ने अपने माता-पिता की बहुत सेवा की| अब उसका बेटा उसकी सेवा करता है| कहते हैं अंत भला तो सब भला|
२.
अंधा क्या चाहे दो आंखें
बिना प्रयास के मनचाही वस्तु का मिल जाना|
वैभव के ऑफिस जाने के लिए गाड़ी आने लगी| इससे वह खुश है, अंधा क्या चाहे दो आंखें|