Showing posts with label class9-hindi. Show all posts
Showing posts with label class9-hindi. Show all posts

Friday 17 March 2017

CBSE (Class 9 HindiB) - कक्षा ९ - हिंदी (बी) पाठ - धूल - कठिन शब्द

पाठ - धूल कठिन शब्द

कक्षा ९ - हिंदी (बी)
CBSE (Class 9 HindiB) - कक्षा ९ - हिंदी (बी)  पाठ - धूल - कठिन शब्द

लेखक - रामविलास शर्मा

१. खरादा हुआ - सुडौल और चिकना बनाया हुआ ।
२. रेणु - धूल
३. श्रृंगार - सजावट
४. पार्थिवता - पृथ्वी
५. अभिजात - कुलीन
६. प्रसाधन सामग्री - श्रृंगार का सामान
७. गोधूलि -सांयकाल जंगल से लौटते समय गायों के खुर (पैर) से उड़ती हुई धूल

Saturday 25 February 2017

CBSE Class 9 - कक्षा ९ - Hindi(B) हिंदी (ब) - कविता - नए इलाके में (प्रश्नोत्तर )

कविता - नए इलाके में 

कक्षा ९ - Hindi(B) हिंदी (ब) 
CBSE Class 9 - कक्षा ९ - Hindi(B) हिंदी (ब) - कविता - नए इलाके में (प्रश्नोत्तर )

प्रश्नोत्तर 


प्र १: नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है ?

उत्तर : नव निर्माण ही  कवि का रास्ता भूलना मुख्य कारण है । इसके अतिरिक्त अन्य कारण है :
१. नित्य नए मकान बनना
२. नए इलाकों का बसना
३. बनाए गए निशानों का न मिलना
४. नए परिवर्तन से कवि का दिशा भ्रमित हो जाना


प्र २ : कविता में कौन कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है ?

उत्तर : कविता में निम्नलिखित पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है :
(क) पीपल का पुराना  पेड़
(ख) ढहा हुआ मकान
(ग) खाली जंमीन का टुकड़ा
(घ) बिना रंग वाले लोहे के फाटक का एक मंजिला घर


प्र : 'नए इलाके में' कविता के रचियता का नाम लिखिए ?

उत्तर : अरुण कमल

Saturday 24 December 2016

CBSE Class9 - Hindi (B) - अग्निपथ- प्रश्न - उत्तर

अग्निपथ

हरिवंशराय बच्चन (१९०७-२००३)

CBSE Class9 - Hindi (B) - अग्निपथ- प्रश्न  - उत्तर

प्रश्न  - उत्तर

प्र१ :“पथ पर थम जाने से हमे किस लाभ से वंचित रह जाते है’ 
(क) ‘कविता’ अग्निपथ’ के आधार पर उत्तर दीजिए। 

उत्तर-
(क) मानव जीवन अग्निपथ के समान संघर्षो, कष्टों, बाधाओं से भरा हुआ है ।  प्रतिकूल परिस्तिथियों में भी हमे निरंतर आगे बढते रहना चाहिए| जो इस पथ की बाधाओं से घबराकर बीच में ही थम जाते है वे अपने लक्ष्य (मंजिल) प्राप्त नहीं कर पाते ।

(ख) अग्निपथ कविता में कवि किसको संबोधित कर रहा है?
उत्तर- अग्निपथ कविता में कवि जीवन पथ पर आगे बढने वाले पथिक को संबोधित कर रहा है।


प्र 2:  कवि ने कौन- से दृश्य को सबसे महान कहा है? ‘अग्निपथ’ कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।

Thursday 15 December 2016

Class 9 - Hindi - गीत-अगीत - कविता का सारांश (#CBSEClass9Notes)

गीत-अगीत

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ (१९०८-१९७४)

Class 9 - Hindi - गीत-अगीत - कविता का सारांश  (#CBSEClass9Notes)

कविता


गीत, अगीत, कौन सुंदर है?
गाकर गीत विरह की तटिनी
वेगवती बहती जाती है,
दिल हलका कर लेने को
उपलों से कुछ कहती जाती है।
तट पर एक गुलाब सोचता,

"देते स्‍वर यदि मुझे विधाता,
अपने पतझर के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता।"

गा-गाकर बह रही निर्झरी,
पाटल मूक खड़ा तट पर है।
गीत, अगीत, कौन सुंदर है?

बैठा शुक उस घनी डाल पर
जो खोंते पर छाया देती।
पंख फुला नीचे खोंते में
शुकी बैठ अंडे है सेती।
गाता शुक जब किरण वसंती
छूती अंग पर्ण से छनकर।
किंतु, शुकी के गीत उमड़कर
रह जाते स्‍नेह में सनकर।

Tuesday 13 December 2016

CBSE Open Text Based Assessment (OTBA) for classes IX & XI, 2017 is Available

Open Text Based Assessment (OTBA) 
For classes 
IX & XI  2017
Available Now
CBSE  Open Text Based Assessment (OTBA) for classes IX & XI, 2017 is Available


OTBA Material for Class 9 and Class 11 for this session (2016-2017) is available at CBSE website. Here are the links to download the pdfs.

Open Text Material for Class IX

Subject- English
Subject- Hindi
Mathematics - English - Hindi
Science - English - Hindi
Social Science - English - Hindi

Saturday 10 December 2016

CBSE Class 9 - Hindi (B) - अग्निपथ - कविता का सारांश

अग्निपथ

हरिवंशराय बच्चन (१९०७-२००३)
CBSE Class 9 - Hindi (B) - अग्निपथ - कविता का सारांश


वृक्ष हो भले खडे,

हों घने, हों बडे,
एक पत्र छाहं भी,
मांग मत, मांग मत, मांग मत,
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |

तू न थकेगा कभी,
तू न थमेगा कभी,
तू न मुडेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |

यह महान दृश्य है,
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु, स्वेद, रक्त से,
लथपथ, लथपथ, लथपथ,
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |



कविता का सारांश


Friday 15 April 2016

CBSE - कक्षा ९/१० - हिंदी (Hindi) अपठित काव्यांश

कक्षा ९/१० अपठित काव्यांश 


प्र(cbse 2016): निम्मलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रशनों के उत्तर लिखिए:

CBSE - कक्षा ९/१० - हिंदी (Hindi) काव्यांश
भूली हुयी यादों, मुझे इतना ना सताओ अब चैन से रहने दो, मेरे पास ना आओ


यादें होती है गहरी नदी में उठी भंवर की तरह
नसों में उतरती कडवी दवा की तरह
या खुद के भीतर छिपे बैठे साँप की तरह
जो औचक्के में देख लिया करता है

यादें होती है जानलेवा खुशबू की तरह
प्राणों के स्थान पर बैठे जानी दुश्मन की तरह
शरीरमें धँसे उस काँच की तरह
जो कभी नहीं दिखता
पर जब तब अपनी सत्ता का
भरपूर एहसास दिलाता रहता है

यादों पर कुछ भी कहना
खुद को कठघरे में खड़ा करना है
पर कहना जरुरत नहीं, मेरी मजबूरी है

() यादों को गहरी नदी में उठी भँवर की तरह क्यों कहा गया है?

() यादों को जानी दुश्मन की तरह मानने का क्या आशय है?

() शरीर में धँसे काँच से यादों का साम्य कैसे बिठाया जा सकता है?

Saturday 13 February 2016

CBSE class 9 - हिंदी (ब) - कार्यपत्र (Worksheet) - २०१६

कक्षा ९ - हिंदी (ब)

CBSE class 9 - हिंदी (ब) - कार्यपत्र (Worksheet)


कार्यपत्र


प्र १: निम्मलिखित शब्दों का वर्ण विच्छेद कीजिए
       मनुष्य , दृग

प्र २: निम्मलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग करते हुए मानक शुद्ध रूप लिखिए
       सन्यासी, कङघा

प्र ३: निम्मलिखित शब्दों में उपयुक्त स्थानों पर अनुनासिक चिन्हों का प्रयोग कीजिए
       आच, गाव

प्र ४: निम्मलिखित शब्दों में उपयुक्त स्थानों पर नुक्ता लगा कर पुन: लिखें
       मंजिल, जालिम

प्र ५: निम्मलिखित शब्दों में मूल शब्दों व उनमे प्रयुक्त उपसर्गों को अलग-अलग करके लिखिए
        दुर्बल, दुर्भाग्य

प्र ६: निम्मलिखित शब्दों में मूल शब्दों व उनमे प्रयुक्त प्रत्ययों को अलग-अलग करके लिखिए
       सामाजिक, दक्षिणी

Saturday 12 December 2015

CBSE Class 9/10 - Hindi (B) - संधि-विच्छेद

संधि-विच्छेद

CBSE Class 9/10 - Hindi (B) - संधि-विच्छेद

दिए गए विकल्पों में से उचित संधि-विच्छेद छांटकर लिखो-

१. प्रत्येक
. प्रत्य + एक
. प्रति + अक
. प्रत + एक
. प्रति + एक



२. यथेष्ट
. यथा + इष्ट
. यथे + इष्ट
. यथे + ष्ट
. यथ + इष्ट



३. स्वागत 
. स्व + आगत
. स्वा + गत
. सु + आगत
. सु + वागत



४. सर्वोत्तम 
. सर्वो + उत्तम
. सर्व + उत्तम
. सर्वो + त्तम
. सर्वोत्त + म


५. गुरूपदेश 
. गुरु + उपदेश
. गुरू + उपदेश
. गुरू + पदेश
. गुरूप + देश

Monday 8 September 2014

CBSE Class 10 - हिंदी (पर्यायवाची शब्द)

पर्यायवाची शब्द

CBSE Class 10 - हिंदी (पर्यायवाची शब्द)

१. चंद्र-यान में बैठकर वे ____ की सतह पर उतरे |

२. ' गर्मियों के दिन, _____ का तमतमाता रूप ' |

३. आग ताप रहे हो ? आसमान से _____बाण बरस रहे हैं |

४. मधु पीने के कारण भौंरा ____ भी कहलाता है |

५. शकुंतला ने कान में फूल का _____ फूल पहना था |

६. एक _____ ख़राब हो तो नेत्रहीन नहीं कहेंगे |

७. बुद्ध ने कहा - मैं कब तक राह दिखाऊंगा, अपना _____ खुद ढूँढो |

८. ____ सा तन कहें या चाँदनी- सा बदन !

९. ब्रज के वंशी धर को ______ भी कहते हैं |

१०. हिमालय के शिखर देखो, ऐसी ही एक ______ पर बचेंद्री पाल ने कदम रखे थे |

Wednesday 3 September 2014

CBSE Class 10 - हिंदी - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

CBSE Class 10 - हिंदी - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

१. जानने की इच्छा
२. हाथ से लिखा हुआ 
३. साफ़-साफ़ कहने वाला 
४. पथ से भ्रष्ट 
५. बहुत तेज चलने वाला 
६. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला 
७. जिसका विवाह हो चुका है 
८. जो आँखों के सामने न हो 
९. जानने की इच्छा रखने वाला 
१०. जो किसी बात से न टले
११. जिसका कोई आकार नहीं 
१२. जिसकी पत्नी की मृत्यु हो गई हो 
१३. आत्मा पर विश्वास 
१४. स्वास्थ्य की रक्षा 
१५. वन में रहने वाला मनुष्य
१६. रंग के लिए महल 

Tuesday 21 May 2013

CBSE Class 9 - Hindi - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

(Asked in CBSE 2012 SA1 Papers)


१. गणित का ज्ञाता
२. हाथ से लिखा हुआ
३. शरण में आया हुआ
४. जिसका कोई शत्रु न हो
५. जो बिना वेतन के काम करे
६. जो कभी संभव न हो सके
७. जिसका अंत न हो
८. जो उपकार को माने
९. जिसे गुप्त रखा जाये
१०. जो कभी बूढ़ा न हो
११. जिसे किसी भी स्थिति में टाला न जा सके
१२. सत्य बोलने वाला
१३. जिसका कोई स्वामी/नाथ न हो
१४. जिसका जन्म न हो सके
१५. जो सब कुछ जानता हो

Sunday 5 May 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद-2)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार बनाएं  |


१) जिन छात्रों ने परिश्रम किया | वे उत्तीर्ण हो गए | मिश्र वाक्य बनाओ
क) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए |
ख) परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए |
ग) उत्तीर्ण होने वाले छात्र परिश्रमी थे|
घ) परिश्रमी छात्र उत्तीर्ण हो गए |

 
२) कौन सा मिश्र वाक्य है :
क) कमाने वाला ही खाता है |
ख) जो कमाएगा वह खाएगा |
ग) कमाकर ही खाया जाता है |
घ) कमाते हैं और खाते हैं |

३) उसके पास सब कुछ था और सब खो गया | मिश्र वाक्य बनाओ|
क) उसके पास जो कुछ था गया |
ख) उसके पास जो कुछ था, वह खो गया |
ग) उसके पास जो कुछ था और वह खो गया |
घ) चूँकि उसके पास जो कुछ था वह खो चूका है |

Sunday 28 April 2013

CBSE Class 9/10 - Hindi Grammar (वाक्य भेद)

वाक्य भेद

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताओ |

१) जब असफल हो गए तो शोक करना व्यर्थ है |


क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञावाचक


२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ |

क) संयुक्त
ख) संकेत वाचक
ग) विधान वाचक
घ) मिश्र


३) संकट आ जाए तो घबराना उचित नहीं |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञार्थक

Friday 26 April 2013

CBSE Class 9/10 - समास (Hindi)

समास 
[From CBSE examination papers]

१) गुरुदक्षिणा समस्त पद का विग्रह है

क) गुरु की दक्षिणा
ख) गुरु के लिए दक्षिणा
ग) गुरु को दी गई दक्षिणा
घ) गुरु और दक्षिणा


२) पर के आधीन का समस्त पद है :
क) परअधीन 
ख) पराधीन
ग) पाराधीन
घ) परोधीन


३) किस समस्त पद में कर्मधारय समास है :
क) वनवास
ख) आजन्म
ग) आपबीती
घ) कालीमिर्च

Thursday 18 April 2013

CBSE Class 6/7/8/9 - Hindi - अनौपचारिक पत्र

अनौपचारिक पत्र

१) मित्र को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई पत्र लिखो |

११२,शारदा निकेतन
दिल्ली |
दिनांक ----------

प्रिय मित्र -------,

सप्रेम नमस्कार |
कल ही मुझे तुम्हारे जन्मदिन का निमंत्रण पत्र मिला | मुझे यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तुम अपना जन्म-दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही हो | इस शुभ अवसर पर सुबह अनाथालय जाकर बच्चों को खाना और कपड़े बाँटने का विचार अति उत्तम है | शाम को घर पर रखी पार्टी और उसमें आयोजित जादूगर का खेल अवश्य ही सबको पसंद आएगा | मेरी ओर से तुम्हें जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई | मैं तुम्हारे कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होऊँगा/ होऊँगी |

पूज्य चाचा जी और चाची जी को मेरा प्रणाम कहना और सोनू को प्यार |

तुम्हारा मित्र/तुम्हारी सखी ,

क. ख. ग.


२) मित्र को परीक्षा में सफलता पर बधाई देते हुए पत्र लिखो |