धूल
कक्षा ९ - हिंदी (ब)
पाठ -१ स्पर्श
लेखक रामविलास शर्मा
प्रश्न १: हीरे के प्रेमी उसे किस रुप में पसंद करते हैं?
उत्तर: हीरे के प्रेमी हीरे को साफ-सुथरा, खरादा हुआ और आंखों में चकाचौंध पैदा करता हुआ देखना पसंद करते हैं|
प्रश्न २: लेखक ने संसार में किस प्रकार के सुख को दुर्लभ माना है?
उत्तर: रामविलास शर्मा जी ने अखाड़े की मिट्टी और उसमें सनने से मिलनेवाले स्वभाविक सुख को दुर्लभ माना है|
प्रश्न ३: मिट्टी की आभा क्या है? उसकी पहचान किससे होती है?
उत्तर: मिट्टी की आभा धूल है| मिटटी का रंग रुप ही उसकी पहचान होती है|